300 करोड़ के नजदीक पहुँची अवतार-2, वैश्विक स्तर पर तोड़ा रिकॉर्ड
हॉलीवुड फिल्म अवतार: द वे ऑफ वॉटर ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर पिछले 13 दिनों से तूफान ला दिया है। यह फिल्म अब तक 8200 करोड़ का कारोबार करने में सफल हो चुकी है। भारत में हिन्दी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषा में प्रदर्शित हुई इस फिल्म ने अब तक 274.95 करोड़ का नैट कारोबार करने में सफलता प्राप्त कर ली है। अपने प्रदर्शन के 13वें दिन इस फिल्म ने भारत में 10 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की। अवतार 2 ने 2022 में सबसे ज्यादा कारोबार करने वाली हिन्दी फिल्म ब्रह्मास्त्र के लाइफ टाइम कारोबार को पीछे छोड़ दिया है। गौरतलब है कि अयान मुखर्जी निर्देशित और रणबीर कपूर अभिनीत ब्रह्मास्त्र ने भारत मे 260 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की थी। हॉलीवुड फिल्मों में भारतमें सबसे ज्यादा कारोबार करने वाली यह दूसरी फिल्म है। इससे पहले मार्वल की एवेंजर्स एंडगेम ने 372.22 करोड़ का लाइफ टाइम कारोबार करने में सफलता प्राप्त की है। जिस गति से अवतार-2 ने भारत में अपनी पकड़ अभी भी बना रखी है उसे देखते हुए यह अनुमान लगाया जा रहा है कि यह जल्द ही एवेंजर्स एंडगेम को पीछे छोडऩे में सफल हो जाएगी।
ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर फिल्म हर रोज कमाई के नए रिकॉड्र्स बना रही है। सिर्फ 14 दिनों में फिल्म एक बिलियन डॉलर यानी करीब 8200 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। अवतार 2 के अलावा 2022 में रिलीज हुईं सिर्फ दो फिल्में ही बिलियन डॉलर का आंकड़ा पार करने में सफल रही हैं। टॉम क्रूज की टॉप गन मेवरिक और क्रिस प्रैट की जुरासिक वल्र्ड डोमिनियन ने एक बिलियन डॉलर से ज्यादा की कमाई की है। इन तीनों फिल्मों में अवतार 2 ने सबसे तेज एक बिलियन का आंकड़ा पार किया है। अवतार 2 भारत में दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म बन गई है। इसने एवेंजर्स इनफिनिटी वार के कलेक्शन करने को कब का पीछे छोड़ दिया है। भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले हॉलीवुड फिल्मों में द जंगल बुक और द लॉयन किंग जैसी फिल्में भी हैं।
अवतार 2 ने सिर्फ हॉलीवुड फिल्मों को ही नहीं बल्कि 2022 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है। इस साल हिंदी फिल्मों में ब्रह्मास्त्र 260 करोड़ की कमाई की थी। अब अवतार 2 ने कमाई के मामले में ब्रह्मास्त्र को भी पीछे कर दिया है। अवतार 2 16 दिसंबर को रिलीज हुई है। देश के चुनिंदा शहरों में फिल्म का पहला शो 16 दिसंबर को मिडनाइट 12 बजे से शुरू हो गया था। करीब दो हजार करोड़ में बनी इस फिल्म के स्पेशल इफेक्ट्स, वीएफएक्स और बैकग्राउंड स्कोर की काफी तारीफ सुनने को मिल रही है। फिल्म में सैम वाशिंगटन, जोई सल्डाना, स्टीफन लैंग, क्लिफ कर्टिस और केट विंसलेट ने अहम भूमिका निभाई है।
Similar Post
-
फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की
बाबा नीम करोली के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित आध्यात्मिक फिल्म ‘हन ...
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
