रोज पीना चाहिए एलोवेरा का जूस, होंगे ये फायदे
सर्दियों में त्वचा को खूबसूरत और बालों को घना बनाने के लिए लोग एलोवेरा के जूस का इस्तेमाल करते हैं। हालाँकि एलोवेरा के फायदे केवल त्वचा तक ही सीमित नहीं हैं। आपको बता दें कि एलोवेरा जेल विटामिन, पोषक तत्व, एंटी-ऑक्सीडेंट और अमीनो एसिड से भरपूर होता है, जो सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है। इसी के साथ एलोवेरा का उपयोग कई उत्पादों जैसे मॉइस्चराइजर, शेविंग क्रीम और सनस्क्रीन में किया जाता है। वहीँ ताजा एलोवेरा का अलग ही असर होता है। आपको बता दें कि ठंड में एलोवेरा का जूस इम्युनिटी और मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद करता है। अब हम आपको बताते हैं इसके फायदों के बारे में।
झुर्रियों को दूर करने में मदद- एलोवेरा में स्टेरोल्स फेस-प्लंपिंग कोलेजन और हाइलूरोनिक एसिड होता है, जो त्वचा में मॉइस्चराइजर बनाए रखता है। इसके नियमित इस्तेमाल से फाइन लाइन्स और झुर्रियों को दूर करने में मदद मिलती है। केवल यही नहीं बल्कि इसके अलावा यह बढ़ती उम्र के लक्षणों को 80 प्रतिशत तक कम कर सकता है।
मुँहासे के खिलाफ प्रभावी- सर्दियों के मौसम में अक्सर रूखेपन की वजह से मुंहासों की समस्या हो जाती है। जी हाँ और यह मुहांसे ज्यादा ऑयली क्रीम लगाने से भी हो सकते हैं। इसी के साथ सर्दी-जुकाम से निजात पाने के लिए तेल की मलाई की जगह एलोवेरा लगाना चाहिए। एलोवेरा में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं।
पाचन शक्ति बढ़ाये- एलोवेरा के बाहरी हिस्से में एंथ्राक्विनोन नामक यौगिक होता है, जो कब्ज से राहत दिलाता है। एलोवेरा का सेवन करने से भी पेट दर्द में फायदा होता है। इसी के साथ सर्दियों के मौसम में पाचन क्रिया को दुरुस्त करने के लिए इसका सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है। आपको बता दें कि एलोवेरा जूस का सेवन करने से कई स्वास्थ्य समस्याओं में सुधार हो सकता है, लेकिन किसी भी समस्या के लिए इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
Similar Post
-
आंखों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स, बढ़ेगी रोशनी
आंखें हमारे शरीर का वो अहम और संवेदनशील हिस्सा हैं, जिसके बिना जिंद ...
-
अति गुणकारी है मरुआ के पत्ते, जानें इसके चमत्कारी फायदे
आयुर्वेद में कई तरह की जड़ी-बूटियां हैं, जो शारीरिक समस्याओं को दूर ...
-
घर पर बिना मशीन के ब्लड प्रेशर की जाँच कैसे करें?
घर पर बिना किसी मशीन के ब्लड प्रेशर की जांच करना थोड़ा चुनौतीपूर्ण ...
