संजय लीला भंसाली की फिल्म बैजू बावरा की शूटिंग करेंगी आलिया भट्ट
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट बहुत जल्द फिल्मकार संजय लीला भंसाली की फिल्म बैजू बावरा की शूटिंग शुरू कर सकती हैं। आलिया भट्ट बहुत जल्द संजय लीला भंसाली की फिल्म बैजू बावरा की शूटिंग शुरू करेंगी। आलिया ने इसके लिये तैयारी शुरू कर दी है।फिल्म 'बैजू बावरा' वर्ष 1952 में रिलीज फिल्म की रीमेक है। यह फिल्म संगीतज्ञ बैजू बावरा के जीवन पर आधारित है। बैजू बावारा में भारत भूषण और मीना कुमारी ने मुख्य किरदार निभाया था। आलिया भट्ट और संजय लीला भंसाली दूसरी बार साथ काम करने जा रहे हैं।इससे पहले आलिया ने संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में काम किया है।
Similar Post
-
पुलिस कार्रवाई के बाद छात्रों के समर्थन में उतरे अरिजीत सिंह, बोले- हर चीज याद रखी जाएगी
गायक अरिजीत सिंह ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन ...
-
प्रभास बने देश के सबसे पसंदीदा स्टार
पैन-इंडिया सुपरस्टार प्रभास ने एक बार फिर अपनी लोकप्रियता का परचम ल ...
-
'भाई तेरा सुपरस्टार' का 'आंखों से तूने 2.0' गाना रिलीज
अभिनेता राघव जुयाल स्टारर फिल्म 'भाई तेरा सुपस्टार' का नया गाना ...
