वज्रासन करने से होते हैं ये चौकाने वाले फायदे

img

पुरानी अपच, कब्ज और सूजन के बाद एक बहुत ही आम समस्या है, इससे हम सभी अक्सर पीड़ित होते हैं। आपको बता दें कि पाचन संबंधी समस्याओं को दूर रखने के लिए डॉक्टर कई दवाएं और लाइफस्टाइल में बदलाव की सलाह देते हैं। हालाँकि क्या ऐसा कोई योगासन है जिसे आप अपने मील टाइम के बाद कर सकते हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि आपका पाचन तंत्र अब आपको परेशान न करे? जी दरअसल एक योग है, जो पाचन संबंधी समस्याओं में प्रभावी रूप से मदद कर सकता है। आपको बता दें कि वज्रासन एक योग पोज है, जिसका अर्थ है वज्र या हीरा। जी हाँ और यह आसन अपच और सूजन को ठीक करने के लिए जाना जाता है। आपको बता दें कि यह आपको कम कब्ज महसूस करने में भी मदद करता है। ऐसे में इस आसन को करने के लिए आपको घुटने टेकने की जरूरत है और फिर अपने पैरों के ऊपर बैठ जाएं, ताकि शरीर का पूरा वजन घुटनों पर ना आए।

वज्रासन के हेल्थ बेनिफिट्स-

  • पुरानी कब्ज दूर करने में मदद मिलती है
  • पाचन में सहायता करता है
  • पेल्विक मसल्स मजबूत होती है
  • दिमाग को शांत और स्थिर रखने में मदद करता है
  • पेट की एसिडिटी और गैस में मदद करता है
  • घुटने के दर्द में आराम मिलता है
  • जांघों की मसल्स मजबूत होती है
  • कमर दर्द दूर होता है
  • यौन अंगों को मजबूत करता है
  • पेशाब संबंधी समस्याओं का इलाज होता है
  • पेट के निचले हिस्से में दर्द में मदद करता है
  • मोटापा कम होता है
  • पीरियड क्रैम्प कम करता है

वज्रासन कैसे करें- इसको करने के लिए आप सबसे पहले घुटनों को पीछे की ओर मोड़ लें। उसके बाद हिप को अपनी एड़ी पर रखें। इस बात का ध्यान रहे कि आपके दोनों पैर एक दूसरे को छूए ना। वहीं अब अपने सिर, गर्दन व रीढ़ की हड्डी को सीधा रखें और अपनी हथेलियों को जांघो पर रख लें। इसके बाद इस पोज में कुछ देर बैठे रहें।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement