सामने आया 'मेरी क्रिसमस' का पहला पोस्टर
बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ पहली बार साउथ एक्टर विजय सेतुपति विजय सेतुपति के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करने वाली हैं। यह दोनों स्टार फिल्म 'मेरी क्रिसमस' में नजर आने वाले हैं। आपको बता दें कि अब इस फिल्म को लेकर नया अपडेट आया है। जी दरअसल, ये फिल्म अब अगले साल 2023 में रिलीज होगी। वहीं इस बात की जानकारी पहले भी सामने आई थी लेकिन अब कैटरीना कैफ ने सोशल मीडिया पर आधिकारिक तौर पर इस जानकारी को शेयर किया है। इसी के साथ ही फिल्म 'मेरी क्रिसमस' का पहला पोस्टर भी शेयर किया है। आपको बता दें कि कैटरीना कैफ ने आज यानी शनिवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से फिल्म 'मेरी क्रिसमस' का एक पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में दो हाथ नजर आ रहे हैं और दोनों हाथों में ड्रिंक का गिलास दिखाई दे रहा है। आप देख सकते हैं चीयर्स वाले अंदाज में दोनों हाथ में गिलास नजर आ रहे हैं। हालांकि, दोनों गिलास टूटे हुए दिखाई दे रहे हैं। कटरीना कैफ ने फिल्म का जो पहला 'मेरी क्रिसमस' पोस्टर शेयर किया है, उस पर लिखा है कि 'फिल्म तमिल और हिंदी में साल 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।'
इसी के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'हम इस क्रिसमस पर फिल्म रिलीज करना चाहते थे लेकिन इसमें एक ट्विस्ट है। जल्द ही सिनेमाघरों में मिलेंगे!' आपको बता दें कि कटरीना कैफ और विजय सेतुपति की फिल्म 'मेरी क्रिसमस' का डायरेक्शन श्रीराम राघवन कर रहे हैं। जी हाँ और अगर हम कटरीना कैफ के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह फिल्म 'मेरी क्रिसमस' के अलावा फिल्म 'टाइगर 3' में सलमान खान और इमरान हाशमी के साथ और फिल्म 'जी ले जरा' में आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा के साथ दिखाई देंगी।
Similar Post
-
पुलिस कार्रवाई के बाद छात्रों के समर्थन में उतरे अरिजीत सिंह, बोले- हर चीज याद रखी जाएगी
गायक अरिजीत सिंह ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन ...
-
प्रभास बने देश के सबसे पसंदीदा स्टार
पैन-इंडिया सुपरस्टार प्रभास ने एक बार फिर अपनी लोकप्रियता का परचम ल ...
-
'भाई तेरा सुपरस्टार' का 'आंखों से तूने 2.0' गाना रिलीज
अभिनेता राघव जुयाल स्टारर फिल्म 'भाई तेरा सुपस्टार' का नया गाना ...
