इस्लामाबाद में आत्मघाती हमला, एक पुलिसकर्मी की मौत
इस्लामाबाद, शुक्रवार, 23 दिसम्बर 2022। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के आई-10 इलाके में शुक्रवार को हुए आत्मघाती हमले में कम से कम एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई जबकि चार पुलिसकर्मी और दो नागरिक घायल हो गये। यह जानकारी उप महानिरीक्षक (ऑपरेशन) सोहेल जफर चट्ठा ने दी। घटनास्थल पर स्थानीय मीडिया को संबोधित करते हुए श्री चट्ठा ने कहा कि ईगल स्क्वाड के सदस्यों ने एक कार को तलाशी के लिए रोका, तब आत्मघाती हमलावर ने खुद को विस्फोट से उड़ा लिया। डीआईजी ने कहा कि विस्फोट के समय कार में एक महिला और एक पुरुष सवार थे। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों ने इस्लामाबाद में एक बड़ी घटना होने से रोक लिया। विस्फोट के बाद कानून प्रवर्तन एजेंसी द्वारा इलाके की घेराबंदी की गई है। मारे गए पुलिसकर्मी की पहचान हेड कांस्टेबल अदील हुसैन के रूप में की गई है।
Similar Post
-
यूएई ने जहाजों पर हमलों के बाद ईरान के साथ सभी व्यापारिक और वित्तीय संबंध तोड़े
अबू धाबी/तेहरान, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। संयुक्त अरब अमीरात (यूए ...
-
अमेरिका में आव्रजन कार्रवाई के बीच नापा ने भारतीय प्रवासियों के लिए पारदर्शिता की मांग की
चंडीगढ़, रविवार, 09 अगस्त 2026। उत्तर अमेरिकी पंजाबी एसोसिएशन ( ...
-
बर्लिन की ‘प्राइड परेड’ में वैन ने लोगों को कुचला, एक की मौत, 16 घायल; संदिग्ध की पहचान हुई
बर्लिन, रविवार, 26 जुलाई 2026। जर्मनी की राजधानी बर्लिन में शनि ...
