अनिल कपूर और जैकी श्राफ की जोड़ी फिर मचायेगी धूम
बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर और जैकी श्राफ की सुपरहिट जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर फिर से धूम मचाती नजर आ सकती है। अनिल कपूर और जैकी श्राफ ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। बॉलीवुड में चर्चा है कि सुभाष घई की फिल्म चोर पुलिस में अनिल कपूर और जैकी श्राफ काम कर सकते हैं। इसे लेकर दोनों से बातचीत चल रही है। यह एक कॉमिक फिल्म है, जिसमें अनिल कपूर चोरों के परिवार से और जैकी श्रॉफ पुलिस के परिवार से होंगे। फिल्म में दोनों के बीच शानदार कैमिस्ट्री भी देखने को मिलेगीी। बताया जा रहा है कि चोर पुलिस को अनीस बज्मी और पट्टू पारेख द्वारा लिखा गया है। यह पुलिस और चोरों के परिवारों के इर्द-गिर्द एक कॉमेडी फिल्म है। निदेशक के के लिए रवि जाधव के साथ बातचीत चल रही है। फिल्म फिलहाल शुरुआती दौर में है।यह अनीस बज्मी की एक टिपिकल फिल्म है, जिसमें पुलिस, चोर, परिवार और एक प्रेम कहानी होगी।
Similar Post
-
फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की
बाबा नीम करोली के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित आध्यात्मिक फिल्म ‘हन ...
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
