दुनियाभर के 50 महानतम कलाकारों की सूची में शामिल हुये शाहरूख खान
बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान एम्पायर मैगजीन की लिस्ट में दुनिया भर के 50 महानतम कलाकारों की लिस्ट में शामिल किये गये हैं। एम्पायर मैगजीन के अब तक के 50 महानतम कलाकारों की लिस्ट जारी की है, जिसमें भारत से एकमात्र शाहरुख ऐसे शख्स है, जिसका नाम इसमें शामिल हैं। एम्पायर मैगजीन की लिस्ट में हॉलीवुड के टॉम हैंक्स, डेंजल वाशिंगटन, मर्लिन मुनरो, रॉबर्ट डिनीरो, नेटली पोर्टमैन, हीथ लेजर, टॉम क्रूज, लियोनार्दो डिकैपरियो, सैमुअल एल जैक्सन, निकोलस केज, वियोला डेविस, केट, ब्लेंचेट, मारलोन ब्रांडो, टॉम हार्डी, मेरिल स्ट्रीप, क्रिश्चियन बेल, एंथनी हॉपकिंस, जूलियन मूर, चार्लीज थेरोन, अल पचीनो, पेनेलोप क्रूज, योकिन फीनिक्स, मोरगन फ्रीमैन आदि शामिल हैं।
मैगजीन ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए साझा की है। यह लिस्ट मैगजीन के फरवरी अंक में छपेगी। हालांकि, ऑनलाइन इसे जारी कर दिया गया है। यह लिस्ट पाठकों की वोटिंग के आधार पर तैयार की गयी है। इस प्रक्रिया के बारे में जानकारी देते हुए लिखा गया है कि पाठकों से ऐसे अभिनेताओं और सितारों को लेकर वोटिंग करने के लिए कहा गया था, जिन्होंने हमेशा परिणाम दिये हैं, जो गेम चेंजर साबित हुए हैं और जिनके खास टैलेंट को दोहराया नहीं जा सकता है।
Similar Post
-
पुलिस कार्रवाई के बाद छात्रों के समर्थन में उतरे अरिजीत सिंह, बोले- हर चीज याद रखी जाएगी
गायक अरिजीत सिंह ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन ...
-
प्रभास बने देश के सबसे पसंदीदा स्टार
पैन-इंडिया सुपरस्टार प्रभास ने एक बार फिर अपनी लोकप्रियता का परचम ल ...
-
'भाई तेरा सुपरस्टार' का 'आंखों से तूने 2.0' गाना रिलीज
अभिनेता राघव जुयाल स्टारर फिल्म 'भाई तेरा सुपस्टार' का नया गाना ...
