देवोलीना भट्टाचार्जी की शादी से खुश नहीं KRK, किया ट्वीट
कुछ समय पहले हुई मशहूर एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी की शादी इन दिनों चर्चा में है। आप सभी जानते ही होंगे इन दिनों अपनी लाइफ के बेस्ट फेज में हैं। जी दरअसल देवोलीना अपने हसबैंड शाहनवाज संग क्वालिटी टाइम बिता रहीं हैं। आपको पता ही होगा एक्ट्रेस ने शाहनवाज से गुपचुप तरीके से शादी रचाई। ऐसे में एक्ट्रेस की वेडिंग फोटोज जैसे ही सामने आईं तो हर कोई हैरान रह गया, क्योंकि कई लोगों को लगा था कि देवोलीना टीवी एक्टर विशाल सिंह को डेट कर रही हैं। हालाँकि शाहनवाज और देवोलीना की शादी से केआकरे भी शॉक में हैं। जी दरअसल देवोलीना और शाहनवाज की शादी ने कमाल आर खान यानी केआरके को हैरान कर दिया है।
ऐसे में अब केआरके ने एक ट्वीट किया है। जी दरअसल उन्होंने अपने एक ट्वीट में यह दावा किया है कि 6 दिन पहले तक देवोलीना विशाल से शादी करने के लिए रेडी थीं। जी दरअसल केरआरके को लगता है कि देवोलीना और विशाल के बीच जरूर कुछ हुआ है, जिसकी वजह से देवोलीना को शाहनाज संग शादी करनी पड़ी है। आपको बता दें कि केआरके ने अपने पहले ट्वीट में लिखा- ''6 दिन पहले तक देवोलीना विशाल से शादी करने की तैयारी में थीं। लेकिन अब उन्होंने शाहनवाज शेख संग शादी कर ली है। क्यों? मतलब देवोलीना और विशाल के बीच कुछ हुआ है।''
इसी के साथ केआरके का एक और ट्वीट चर्चा में बना हुआ है, जिसमें उन्होंने देवोलीना को खास अंदाज में शादी की बधाई दी थी। केआरके ने लिखा था- 'हे।।।शादी के लिए और फ्यूचर मैरिड लाइफ के लिए बहुत बधाई। लेकिन यकीन मानों मैं शाहनवाज से 1000 गुना ज्यादा बेहतर हूं। आपने मुझे रिजेक्ट क्यों किया?' आप सभी को बता दें कि केआरके देवोलीना को एक टाइम पर प्रपोज भी कर चुके हैं। जी दरअसल बिग बॉस सीजन 13 के दौरान केआरके का दिल देवोलीना पर आ गया था। उस दौरान उन्होंने देवोलीना के लिए अपनी फीलिंग्स और प्यार का भी इजहार किया था, केवल इतना ही नहीं केआरके देवोलीना से शादी भी करना चाहते थे। फिलहाल ऐसा लग रहा है कि देवोलीना के शाहनवाज से शादी करने पर केआरके का दिल टूट गया है।
Similar Post
-
दीपिका पादुकोण ने बनाया 10,000 करोड़ कमाने का रिकॉर्ड
बालीवुड व हालीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अपनी फिल्मों से 10 हज ...
-
करियर और मातृत्व साथ-साथ, एक्ट्रेस लिसा रे ने बताया कैसे निभाएं दोनों जिम्मेदारियां
कामकाजी महिलाओं, खासकर माताओं पर घर और दफ्तर दोनों की जिम्मेदारी हो ...
-
पुलकित सम्राट लाइव बॉक्सिंग रिंग में उतरने वाले देश के पहले और विश्व के तीसरे अभिनेता
पुलकित सम्राट 17 अप्रैल को इतिहास रचने जा रहे हैं, क्योंकि इस दिन वे ...
