टी सीरीज़ प्रस्तुत सचेत और परम्परा का नया गाना मलंग सजना रिलीज
गायक-संगीतकार की जोड़ी सचेत-परंपरा का नया गाना मलंग सजना रिलीज हो गया है। भूषण कुमार द्वारा निर्मित नया रोमांटिक ट्रैक 'मलंग सजना' रिलीज हो गया है।सचेत-परंपरा द्वारा स्वरबद्ध किये गए इस गाने के बोल गीत कुमार ने लिखे हैं। दिलचस्प बात यह है की इस गाने को पानी के अंदर शूट किया गया है और इस गाने में इन दोनों ही कलाकारों के बीच एक जबरदस्त केमेस्ट्री देखने को मिल रही है।सचेत-परम्परा द्वारा लिखित और रचित इस म्यूजिक वीडियो को आदिल शेख ने निर्देशित किया है। सचेत टंडन ने कहा, ''मलंग सजना एक ऐसा ट्रैक है जो प्यार को सेलिब्रेट करता है इस गाने पर काम करना न केवल ऑडियो बल्कि वीडियो भी एक ट्रीट था! इस ट्रैक को लेकर हम उत्साहित हैं। इस गाने के प्रति ऑडियंस प्रतिक्रिया जानने का हम सभी को बेसब्री से इंतज़ार है।
सिंगर परम्परा टंडन ने कहा, ''मलंग सजना में मधुर लेकिन खुशमिजाज वाइब है। बाइक राइडिंग सीक्वेंस और अंडरवाटर सीक्वेंस के कारण इस गाने की शूटिंग का अनुभव बहुत ही अलग और बेहतरीन था क्योंकि यह वास्तव में बहुत ही नया और अलग था । यह एक ऐसा गाना है जो सभी आयु वर्ग के लोगों द्वारा पसंद किया जाएगा, खासकर कपल्स द्वारा। कुमार ने कहा, '';सचेत और परंपरा की कम्पोजीशन और आवाज ने इस गाने में जान डाल दी है। यह जोड़ी अपने प्रशंसकों को प्रभावित करने में कभी असफल नहीं होती और मुझे लगता है कि इस बार भी वे हमें फिर से जीतने जा रहे हैं।
Similar Post
-
दीपिका पादुकोण ने बनाया 10,000 करोड़ कमाने का रिकॉर्ड
बालीवुड व हालीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अपनी फिल्मों से 10 हज ...
-
करियर और मातृत्व साथ-साथ, एक्ट्रेस लिसा रे ने बताया कैसे निभाएं दोनों जिम्मेदारियां
कामकाजी महिलाओं, खासकर माताओं पर घर और दफ्तर दोनों की जिम्मेदारी हो ...
-
पुलकित सम्राट लाइव बॉक्सिंग रिंग में उतरने वाले देश के पहले और विश्व के तीसरे अभिनेता
पुलकित सम्राट 17 अप्रैल को इतिहास रचने जा रहे हैं, क्योंकि इस दिन वे ...
