दक्षिण भारतीय फिल्म में प्रभास के साथ नजर आयेंगे संजय दत्त
बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त दक्षिण भारतीय हॉरर कॉमेडी फिल्म में प्रभास के साथ नजर आयेंगे। संजय दत्त ,मारुति द्वारा निर्देशित एक फिल्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में प्रभास भी नजर आएंगे। संजय इस फिल्म में दादा का किरदार निभाते नजर आएंगे। संजय के साथ जरीन वहाब भी नजर आएंगी। इस हॉरर कॉमेडी फिल्म में संजय दत्त और जरीन वहाब अपने करियर के अब तक के एकदम अलग किरदार में नजर आने वाले हैं। प्रभास ने मारुति की इस फिल्म के लिए लगभग एक सप्ताह का शूटिंग शेड्यूल पूरा कर लिया है। इसकी कहानी दादा, दादी और एक पोते पर आधारित होगी। इस फिल्म को फिलहाल तेलुगू भाषा में फिल्माया जा रहा है।
Similar Post
-
फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की
बाबा नीम करोली के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित आध्यात्मिक फिल्म ‘हन ...
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
