नयनतारा की फिल्म कनेक्ट का हिंदी ट्रेलर रिलीज
दक्षिण भारतीय अभिनेत्री नयनतारा की तमिल फिल्म कनेक्ट का हिंदी में ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म कन्केट के मेकर्स ने फिल्म के तमिल वर्जन की रिलीज के ठीक 1 हफ्ते बाद हिंदी में रिलीज करने का फैसला किया है।इस फिल्म का हिंदी ट्रेलर जारी हो चुका है। फिल्म के ट्रेलर में एक खुशहाल परिवार को दिखाया गया है, जो दुनिया भर में फैली महामारी के कारण अलग अलग जगाहों पर फंस गए है। राउडी पिक्चर्स के तहत विग्नेश शिवन द्वारा निर्मित, 'कनेक्ट' अश्विन सरवन द्वारा निर्देशित हैं। फिल्म में नयनतारा लीड रोल में हैं, वहीं सत्यराज, अनुपम खेर और विनय राय भी फिल्म में नजर आएंगे। फिल्म अश्विन सरवनन और काव्या रामकुमार द्वारा लिखी गई हैं।कनेक्ट एक हॉरर थ्रिलर है जो 30 दिसंबर को हिन्दी में रिलीज होगी।
Similar Post
-
पुलिस कार्रवाई के बाद छात्रों के समर्थन में उतरे अरिजीत सिंह, बोले- हर चीज याद रखी जाएगी
गायक अरिजीत सिंह ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन ...
-
प्रभास बने देश के सबसे पसंदीदा स्टार
पैन-इंडिया सुपरस्टार प्रभास ने एक बार फिर अपनी लोकप्रियता का परचम ल ...
-
'भाई तेरा सुपरस्टार' का 'आंखों से तूने 2.0' गाना रिलीज
अभिनेता राघव जुयाल स्टारर फिल्म 'भाई तेरा सुपस्टार' का नया गाना ...
