'कुत्ते' से आउट हुआ अर्जुन का नया लुक

img

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर की फिल्म 'कुत्ते' इन दिनों सुर्ख़ियों में बने हुए है। ये मूवी अपने टाइटल को लेकर शुरुआत से ही सुर्खियों में दिखाई दे रही है। अब अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी मूवी 'कुत्ते' का एक टीजर पोस्टर साझा किया है। इसमें उनका फर्स्ट लुक भी सामने आ चुका है। इसके साथ ही मूवी के बाकी स्टार्स के लुक देखने के लिए मिल रहा है। अर्जुन कपूर ने मूवी 'कुत्ते' की रिलीज डेट भी अनाउंस भी कर दी है। बताते चलें कि अर्जुन कपूर की वर्ष 2022 में सिर्फ एक मूवी 'एक विलेन रिटर्न्स' में नजर आए थे। ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हो चुकी है।

फिल्म 'कुत्ते' की रिलीज डेट: अर्जुन कपूर ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से  मूवी 'कुत्ते' की टीजर पोस्टर भी साझा कर दिए है। इसमें अर्जुन कपूर का पहला लुक देखने के लिए मिलने लगा है। इसके साथ ही उनके को-स्टार्स तब्बू, कोंकणा सेन शर्मा, नसीरुद्दीन शाह, राधिका मदान और कुमुद मिश्रा की भी फर्स्ट लुक देखने  के लिए मिलने वाला है। अर्जुन कपूर ने इस पोस्ट के साथ लिखा है, '1 हड्डी और सात कुत्ते। भसड़ शुरू करते हैं। कुत्ते 13 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।' गौरतलब है कि अर्जुन कपूर की फिल्म 'कुत्ते' पहले 4 नवंबर को रिलीज होने वाली थी लेकिन दूसरी फिल्मों के साथ बॉक्स ऑफिस क्लैश के चलते इसकी रिलीज डेट को पोस्टपोन भी किया जा चुका है।

फिल्म 'कुत्ते' से डायरेक्शन डेब्यू करेंगे आसमान भारद्वाज: आसमान भारद्वाज के डायरेक्शन में बनने वाली मूवी 'कुत्ते' में अर्जुन कपूर के अलावा तब्बू, कोंकणा सेन शर्मा, नसीरुद्दीन शाह, राधिका मदान और कुमुद मिश्रा भी महत्वपूर्ण भूमिका में दिखाई देने वाले है। मशहूर बॉलीवुड डायरेक्टर विशाल भारद्वाज के बेटे आसमान भारद्वाज मूवी 'कुत्ते' से अपना डायरेक्शन डेब्यू करने जा रहे हैं। अर्जुन कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह फिल्म 'कुत्ते' के अलावा फिल्म 'द लेडी किलर' और फिल्म 'मेरी पत्नी का रीमेक' में दिखाई देने वाली है।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement