सलमान खान ने रितेश देशमुख के साथ वेड के गाने पर किया डांस
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने रितेश देशमुख के साथ आने वाली मराठी फिल्म वेड के गाना पर डांस किया है। सलमान खान और रितेश देशमुख जल्द मराठी फिल्म वेड में नजर आएंगे। इस फिल्म में जेनेलिया डिसूजा की भी अहम भूमिका है। रितेश देशमुख के जन्मदिन पर सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है। इसमें उन्हें वेड फिल्म के गाने पर डांस करते हुए देखा जा सकता है। सलमान खान ने गाने की झलक शेयर करते हुए लिखा है, 'भाऊचा बर्थडे आहे। रितेश को गिफ्ट बनता है। गाने में सलमान खान अपनी जींस के पॉकेट में ग्लास रख कर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। यह फिल्म 30 दिसंबर को रिलीज हो रही है।
Similar Post
-
फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की
बाबा नीम करोली के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित आध्यात्मिक फिल्म ‘हन ...
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
