गूगल पर मोस्ट सर्च्ड एशियन अभिनेत्री बनीं कैटरीना कैफ
नई दिल्ली, शुक्रवार, 16 दिसम्बर 2022। बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ गूगल पर मोस्ट सर्च्ड एशियन अभिनेत्री बन गयी हैं। गूगल ने हाल ही में टॉप 10 मोस्ट सर्च्ड एशियन्स की लिस्ट जारी की है। कैटरीना कैफ वर्ष 2022 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाली एशियन अभिनेत्री बन गई हैं।कैटरीना कैफ आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा को पीछे छोड़ते हुए लिस्ट में टॉप पर हैं। टॉप 10 लिस्ट में कैटरीना सातवें, आलिया आठवें और प्रियंका नवें स्थान पर हैं। लिस्ट में सबसे पहला नंबर दक्षिण कोरियाई बैंड बीटीएस फाइव का है। इस बैंड के फैंस महज कोरिया में नहीं बल्कि दुनिया भर में फैले हुए हैं। दूसरे नंबर पर जंगकुक हैं, जो कि खुद बीटीएस बैंड के ग्रुप मेंबर हैं। तीसरे नंबर पर भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली हैं।चौथे पर जिमिन, पांचवें नंबर पर दिवंगत गायिका लता मंगेशकर और छठे नंबर पर साउथ कोरियन सिंगर लिसा है।
Similar Post
-
पुलिस कार्रवाई के बाद छात्रों के समर्थन में उतरे अरिजीत सिंह, बोले- हर चीज याद रखी जाएगी
गायक अरिजीत सिंह ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन ...
-
प्रभास बने देश के सबसे पसंदीदा स्टार
पैन-इंडिया सुपरस्टार प्रभास ने एक बार फिर अपनी लोकप्रियता का परचम ल ...
-
'भाई तेरा सुपरस्टार' का 'आंखों से तूने 2.0' गाना रिलीज
अभिनेता राघव जुयाल स्टारर फिल्म 'भाई तेरा सुपस्टार' का नया गाना ...
