आईफा अवार्ड में धमाका करेंगी नोरा, वीडियो हो रहा वायरल

img

आईफा अवार्ड का आगाज जल्द ही शुरू होने वाला है। जी हाँ और इस बार भी अबू धाबी बॉलीवुड सितारे मस्ती के साथ ही अपने-अपने स्टाइलिश अंदाज से दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार है। अब इन सभी के बीच शो के होने से पहले नोरा फतेही का एक किलर डांस वीडियो सामने आया है। इसमें नोरा आईफा के स्टेज पर गजब का डांस करती हुई दिख रही हैं। आपको बता दें कि नोरा के इस डांस वीडियो को आईफा के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

इसको शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा-''नोरा फतेही निश्चित रूप से अपने शानदार मूव्स से हमारा दिल चुराना जानती हैं और हम उन्हें जल्द ही फिर से देखने के लिए तैयार हैं। इस अद्भुत अनुभव को याद को शामिल करने के लिए #IIFA2023 के लिए अभी अपने टिकट बुक कर लें।'' आप सभी को बता दें कि आईफा इवेंट 10 और 11 फरवरी, 2023 को अबू धाबी के यास द्वीप पर आयोजित किया जाएगा। इसमें म्यूजिक और फिल्म इंडस्ट्री के लोग एक स्टेज पर साथ आने वाले हैं।

जी हाँ और अबू धाबी के पास बसे जिस यास द्वीप पर यह शो का होना पहले ही तय है और यह दूसरी बार कि यहां अबू धाबी यह शो एक बार फिर से आयोजित किया जा रहा है। केवल यही नहीं बल्कि इस बार भी रणवीर सिंह इस शो को होस्ट करने वाले हैं। शो लेकर पहले ही बज बना हुआ है क्योंकि शो में नोरा-रणवीर के अलावा सलमान खान, वरुण धवन, करण जौहर और कृति सेनन सहित अन्य फिल्मी हस्तियां इस समारोह में हिस्सा लेंगी।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement