नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने शेयर किया फिल्म हड्डी का लुक
बॉलीवुड अभिनेता नवाजउद्दीन सिद्दिकी ने अपनी आने वाली फिल्म हड्डी से अपना लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया है। नवाजउद्दीन सिद्दिकी ने फिल्म हड्डी में ट्रांसजेंडर का किरदार निभाया है। नवाजउद्दीन ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह लुक ट्रांसफॉर्मेशन करते हुए नजर आ रहे हैं। मेकअप रूम में रिकॉर्ड किए गए वीडियो में नवाज कुर्सी पर बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान मेकअप आर्टिस्ट उनका मेकओवर कर रहे हैं। वह पहले उनका फेस मेकओवर करते हैं, यह काम करीब एक घंटे तक चलता है। इसके बाद उनके बालों पर काम होता है, विग पहनाया जाता है। इस सभी चीजों डेढ़- दो घंटे चले जाते हैं। लंबी मेहनत के बाद नवाजुद्दीन का यह लुक तैयार होता है। बताया जा रहा है कि नवाजउद्दीन ने हड्डी मे 80 से ज्यादा रियल लाइफ ट्रांसजेंडर्स के साथ काम किया है।नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी स्टारर हड्डी 2023 में रिलीज होगी।
Similar Post
-
पुलिस कार्रवाई के बाद छात्रों के समर्थन में उतरे अरिजीत सिंह, बोले- हर चीज याद रखी जाएगी
गायक अरिजीत सिंह ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन ...
-
प्रभास बने देश के सबसे पसंदीदा स्टार
पैन-इंडिया सुपरस्टार प्रभास ने एक बार फिर अपनी लोकप्रियता का परचम ल ...
-
'भाई तेरा सुपरस्टार' का 'आंखों से तूने 2.0' गाना रिलीज
अभिनेता राघव जुयाल स्टारर फिल्म 'भाई तेरा सुपस्टार' का नया गाना ...
