बनाएं ''बेसन के पेड़े''

img

सामग्री-

  • बेसन
  • ग्रेट किया हुआ नारियल
  • मिल्क पाउडर
  • चीनी या गुड़
  • बादाम

बेसन के पेड़े बनाने की विधि- सबसे पहले एक पैन में ग्रेट किया हुआ नारियल डालें और इसमें मिल्क पाउडर डालें। अब इसमें बेसन डालकर भून लें। इसे मिक्सचर को लगातार चलाते रहें। अब इसमें दूध डालें और इसे अच्छी तरह से चलाते रहें, जिससे कि इसमें बिल्कुल भी गांंठे न पड़े। अब इसमें चीनी या फिर गुड़ डालकर मिलाएं। इसे अच्छी तरह से घुलने दें। अब इसे मैश करके अच्छी तरह से पका लें। जब यह अच्छी तरह से पक जाएं, तो इससे ठंडा होने दें।  इसके बाद आप हाथों से तोड़-तोड़कर बेसन के पेड़े बना लें। आप इसके ऊपर बादाम काटकर भी लगा सकते हैं। आपके स्वादिष्ट पेड़े तैयार है। 

कुकिंग टिप्स-  ध्यान रहे पेड़े बनाने के लिए आप गुड़ के अलावा पीसे हुए छुहारे का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा आप चाहें, तो इसमें ड्राय फ्रूट्स भी मिला सकते हैं। इसी के साथ पेड़े बनाने के बाद याद रखें कि इसमें थोड़ा-सा भी पानी न पड़े, वरना पेड़े जल्दी खराब हो जाते हैं।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement