नवाजउद्दीन सिद्दिकी ने शाहरूख और सलमान के साथ काम करने के अनुभव को साझा किया
बॉलीवुड अभिनेता नवाजउद्दीन सिद्दिकी ने शाहरूख खान और सलमान खान के साथ काम करने के अपने अनुभव को साझा किया है। नवाजउद्दीन सिद्दिकी ने शाहरुख खान के साथ रईस और सलमान खान के साथ बजरंगी भाईजान में काम किया है। नवाजद्दीन ने दोनों अभिनेताओं के साथ अपने काम करने के अनुभव को साझा किया है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा, ''शाहरुख खान के साथ काम करने का सबसे अच्छा हिस्सा यह है कि उनके साथ बहुत रिहर्सल करने को मिली, यहां तक कि तब भी जब यदि टीम सोचती कि किसी खास सीन को फिर से किया जाना चाहिए, इसे दोबारा से शूट करेंगे। सलमान भाई के साथ काम करने का एक्सपीरियंस अलग है वह एक एक्टर के रूप में बहुत उदार हैं, वह आपको बेस्ट डायलॉग बोलने के लिए देते हैं। जैसे वह कैमरे के सामने आपके साथ होंगे तो कहेंगे,'ये ले, ये डायलॉग तू बोल ले यार'। मुझे सलमान भाई के साथ काम करने में बहुत मजा आया।
Similar Post
-
दीपिका पादुकोण ने बनाया 10,000 करोड़ कमाने का रिकॉर्ड
बालीवुड व हालीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अपनी फिल्मों से 10 हज ...
-
करियर और मातृत्व साथ-साथ, एक्ट्रेस लिसा रे ने बताया कैसे निभाएं दोनों जिम्मेदारियां
कामकाजी महिलाओं, खासकर माताओं पर घर और दफ्तर दोनों की जिम्मेदारी हो ...
-
पुलकित सम्राट लाइव बॉक्सिंग रिंग में उतरने वाले देश के पहले और विश्व के तीसरे अभिनेता
पुलकित सम्राट 17 अप्रैल को इतिहास रचने जा रहे हैं, क्योंकि इस दिन वे ...
