अभी से फैशन मैगजीन पढ़ना पसंद करती है प्रियंका
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपनी प्रोफैशनल और पर्सनल लाइफ के बीच बैलेंस बनाकर रखी हुई है। काम के उपरांत वह अपनी फैमिली के साथ वक़्त बिताने के लिए निकाल ही लेती हैं। इसी बीच प्रियंका को हाल ही में बेटी मालती मैरी के साथ वक़्त बिताते देखा गया। बेटी संग क्वालिटी टाइम बिताते हुए की तस्वीरें प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर भी साझा कर दी है। इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की गई पहली फोटो में प्रियंका अपनी बेटी को गोद में लिए बैठी हुई दिखाई दे रही है। इस दौरान मालती एक मैगजीन के पन्ने पलटती हुई दिखाई दे रही है। इस तस्वीर के साथ एक्ट्रेस ने पति निक जोनस को टैग कर लिखा ‘ओह बॉय’. वहीं दूसरी तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी को गोद लिए लॉस एंजिल्स के एक रेस्टोरेंट के बाहर खड़ी हुई दिखाई दे रही है। इस बीच वह ब्लैक कलर के वूलेन कोट में गॉर्जियस लग रही हैं, जबकि उनकी लाडो पूरे गर्म कपड़ों में दिखाई दे रही है। रेस्टोरेंट के बाहर क्लिक की गई इस तस्वीर के साथ प्रियंका ने लिखा ‘लंच के लिए शुक्रिया।’ बता दें, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने साल 2018 में धूमधाम से विवाह भी रचाया था। शादी के दो साल बाद कपल ने सेरेगेसी के जरिए बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस का स्वागत किया।
Similar Post
-
लंदन फैशन वीक-2026 में कृति सेनन का जलवा
बॉलीवुड की स्टाइल आइकन कृति सैनन ने एक बार फिर लंदन फैशन वीक में अपन ...
-
रियलिटी शो 'द 50' से बाहर आकर मोनालिसा ने लिखा इमोशनल नोट
भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री मोनालिसा रियलिटी शो 'द 50' से बा ...
-
भूत बंगला का नया पोस्टर, रिलीज डेट भी आई सामने
बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म भूत बंगला का नया ...
