भूमि पेडनेकर ने शशांक खेतान की तारीफ की
बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने निर्देशक शशांक खेतान की तारीफ की है। फिल्म गोविंदा नाम मेरा में विक्की कौशल के साथ भूमि पेडनेकर और कियारा आडवाणी की अहम भूमिका है। इस फिल्म का निर्देशन शशांक खेतान ने किया है। यह फिल्म 16 दिसंबर, 2022 से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। भूमि पेडनेकर ने शशांक खेतान की तारीफ की है। भूमि पेडनेकर ने बताया, ''शशांक फिल्म स्कूल में मेरे सीनियर थे, वह वास्तव में पहले व्यक्ति थे जिन्होंने मुझसे कहा आप कृपया चीजों को गंभीरता से लें, आपमें बहुत प्रतिभा है।मैं ऐसा कुछ भी नहीं थी जो मैं आज हूं। मैं तब बहुत अलग थी, और उन्होंने मेरा एक लाइव परफॉर्मन्स देखा और मुझसे कहा, तुममें सच में जज्बा है।मैं उन्हें तब से जानती हूं जब उन्होंने एक्टिंग की पढ़ाई की थी।एक अभिनेता-निर्देशक के रिश्ते में शशांक के साथ काम करने की बात करें तो, मुझे लगता है कि वह सबसे अधिक खयाल रखने वाले व्यक्ति हैं जिन्हें मैं जानती हूं।
Similar Post
-
दीपिका पादुकोण ने बनाया 10,000 करोड़ कमाने का रिकॉर्ड
बालीवुड व हालीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अपनी फिल्मों से 10 हज ...
-
करियर और मातृत्व साथ-साथ, एक्ट्रेस लिसा रे ने बताया कैसे निभाएं दोनों जिम्मेदारियां
कामकाजी महिलाओं, खासकर माताओं पर घर और दफ्तर दोनों की जिम्मेदारी हो ...
-
पुलकित सम्राट लाइव बॉक्सिंग रिंग में उतरने वाले देश के पहले और विश्व के तीसरे अभिनेता
पुलकित सम्राट 17 अप्रैल को इतिहास रचने जा रहे हैं, क्योंकि इस दिन वे ...
