जूनियर एनटीआर और विजय सेतुपति के साथ काम करना चाहती है जाह्नवी कपूर
बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्ववी कपूर दक्षिण भारतीय अभिनेता जूनियर एनटीआर और विजय सेतुपति के साथ काम करना चाहती है। जाह्नवी कपूर ने बताया मैं विजय सर की परफॉर्मेंस से बहुत प्यार करती हूं, मुझे नानम राउडी को कई बार देखने के बाद एहसास हुआ कि किसी के पास उनका नंबर होता मैं उन्हें फोन करूं और बाद में मैंने उन्हें फोन किया और कहा कि सर मैं आपकी बहुत बड़ी फैन हूं। यदि आपके पास कभी कोई प्रोजेक्ट होतो मैं उसके लिए ऑडिशन दे सकती हूं, मैं सच में आपके साथ काम करना चाहती हूं। जाह्नवी ने कहा, मुझे लगता है कि जूनियर एनटीआर काफी एनर्जेटिक हैं जो उनके द्वारा निभाए किरदारों में पर्दे पर साफ झलकती है।जाह्नवी कपूर की आने वाली फिल्मों में मिस्टर एंड मिसेज माही और बवाल प्रमुख है।
Similar Post
-
फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की
बाबा नीम करोली के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित आध्यात्मिक फिल्म ‘हन ...
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
