करीना कपूर ने मलाइका अरोड़ा को नये शो के लिये बधाई दी
बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर ने मलाइका अरोड़ा को उनके नये शो मूविंग इन विद मलाइका के लिये बधाई दी है। मलाइका अरोड़ा डिज्नी+ हॉटस्टार के साथ डिजिटल डेब्यू कर रही हैं। मलाइका अब एक नए, एक्सक्लूसिव शो, हॉटस्टार स्पेशल्स के मूविंग इन विज मलाइका में नजर आयेगी। बनिजय एशिया द्वारा निर्मित यह सीरीज 05 दिसंबर (सोमवार-गुरुवार) से स्ट्रीम करेगा। करीना कपूर ने शो मूविंग इन विद मलाइका के लिए मलाइका को बधाई देते हुए कहा, हम सभी मलाइका को एक बहुत ही सतर्क व्यक्ति के रूप में जानते हैं। यह फैक्ट कि वह एक रियलिटी शो कर रही हैं, बेहद दिलचस्प है। मलाइका जैसी ख़ूबसूरत महिला को खुलकर बात करते देखना अमेजिंग होगा। एक दोस्त के रूप में, मुझे लगता है कि वह रॉक सॉलिड, सुपर हॉट और ओरिजिनल सुपर मॉडल हैं।मल्ला अपने गार्ड को नीचे जाने दो और इसके लिए आगे बढ़ो। पूरी तरह से हिम्मत से भरे रहों क्योंकि नो गट्स, नो ग्लोरी।
Similar Post
-
पुलिस कार्रवाई के बाद छात्रों के समर्थन में उतरे अरिजीत सिंह, बोले- हर चीज याद रखी जाएगी
गायक अरिजीत सिंह ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन ...
-
प्रभास बने देश के सबसे पसंदीदा स्टार
पैन-इंडिया सुपरस्टार प्रभास ने एक बार फिर अपनी लोकप्रियता का परचम ल ...
-
'भाई तेरा सुपरस्टार' का 'आंखों से तूने 2.0' गाना रिलीज
अभिनेता राघव जुयाल स्टारर फिल्म 'भाई तेरा सुपस्टार' का नया गाना ...
