सलमान खान ने किसी का भाई किसी की जान की शूटिंग पूरी की
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने अपनी आने वाली फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' की शूटिंग पूरी कर ली है। सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म किसी का भाई किसी की जान के सेट से फोटो डालते हुए लिखा, ''शूट रैप, किसी का भाई किसी की जान, ईद 2023 पर आ रही है।'' सलमान ने जो फोटो डाली है उसमें वो काफी अलग लुक में दिख रहे हैं। इस फोटो में सलमान ब्लैक टी-शर्ट, ब्लैक पैंट और एक काफी ज्यादा प्रिंट वाली ब्लैक जैकेट में दिख रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने ब्लैक कलर का ही सनग्लासेस भी लगाया हुआ है। यह फोटो एक डांस सीक्वेंस के बीच की लग रही है। गौरतलब है कि फिल्म किसी का भाई किसी की जान का निर्देशन फरहाद सम्जी ने किया है। सलमान के अलावा इस फिल्म में वेंकटेश दग्गुबाती, पूजा हेगड़े, पलक तिवारी, राघव जुयाल और शहनाज गिल भी अहम भूमिका में होंगे। यह फिल्म सलमान खान की प्रोडक्शन कंपनी 'सलमान खान फिल्म्स' के बैनर तले बनी है।
Similar Post
-
करिश्मा कपूर की 'ब्राउन' का ट्रेलर आउट
अभिनेत्री करिश्मा कपूर की आगामी वेब सीरीज 'ब्राउन' के मेकर्स ने श ...
-
केएल राहुल संग चिल करते दिखे अहान शेट्टी
अभिनेता अहान शेट्टी हाल ही में काम से ब्रेक लेकर गोवा की खूबसूरत वा ...
