बनाएं ''पनीर बाइट्स''
सामग्री-
पनीर या कुटीर चीज- 200 ग्राम,उबले हुए आलू -100 ग्राम,मकई का आटा- 2 टेबलस्पून,नमक -1 टीस्पून,हरी मिर्च,आवश्यकता अनुसार- तेल,धनिया
विधि-
- क्रिस्पी पनीर बाइट्स बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरे में 200 ग्राम पनीर लेकर अच्छे से मैश करें।
- अब इसमें 100 ग्राम उबले हुए आलू, 1 चम्मच नमक, हरी धनिया, 2 चम्मच मकई का आटा डालकर अच्छे से मिक्स करें।
- जब यह टाइट हो जाए तो अपने हाथों में थोड़ा सा तेल लगा कर इसके छोटे-छोटे बॉल्स बना ले।
- अब एक कढ़ाई में तेल डालकर गर्म करें। अब इसमें पनीर के बॉल्स डालकर गोल्डन होने तक फ्राई करें।
- लीजिए आपके क्रिस्पी पनीर बाइट्स तैयार है अब इसे गर्मा-गर्म सॉस के साथ सर्व करें।
