रणवीर सिंह की फिल्म सर्कस का नया पोस्टर रिलीज
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म सर्कस का नया पोस्टर रिलीज हो गया है। फिल्मकार रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस में रणवीर सिंह की मुख्य भूमिका है। फिल्म सर्कस का नया पोस्टर रिलीज हो गया है। इस पोस्टर में रणवीर सिंह अतरंगी अवतार में दिख रहे हैं। रणवीर दो अलग-अलग लुक में दिख रहे हैं। कॉमेडी ड्रामा फिल्म सर्कस में रणवीर सिंह डबल रोल में दिखाई देंगे। फिल्म में रणवीर के साथ पूजा हेगडे और जैकलीन फर्नांडीस भी नजर आने वाली हैं। बताया जा रहा है कि सर्कस कॉमेडी फिल्म अंगूर की रीमेक है। यह फिल्म 23 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर रिलीज की जाएगी।इस फिल्म में अजय देवगन और दीपिका पादुकोण का स्पेशल अपीयरेंस होगा।
Similar Post
-
फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की
बाबा नीम करोली के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित आध्यात्मिक फिल्म ‘हन ...
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
