सिल्वर स्क्रीन पर फिर होगी भीकू म्हात्रे की वापसी
बॉलीवुड अभिनेता मनोज वाजपेयी एक बार फिर से भीकू म्हात्रे के किरदार में नजर आयेंगे। मनोज वाजपेयी ने राम गोपाल वर्मा की सुपरहिट फिल्म सत्या में गैंगस्टर भीकू म्हात्रे का किरदार निभाया था। फिल्म सत्या में मनोज वाजपेयी का बोला गया संवाद मुंबई का किंग कौन... भीकू म्हात्रे! आज भी लोगों के जेहन में है।मनोज बाजपेयी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो की शुरुआत में लिखा आता है, द रिटर्न ऑफ भीकू म्हात्रे। इसके बाद मनोज की एंट्री होती है।ब्लैक एंड व्हाइट वीडियो में सूट-बूट पहने मनोज के हाथ में गोल्डन पिस्तौल है। वीडियो के साथ मनोज ने लिखा है,भीकू म्हात्रे इज बैक। अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह वीडियो मनोज के नये गाने का टीजर हो सकता है, क्योंकि इसमें उन्होंने हिट्ज म्यूजिक को टैग किया है।
Similar Post
-
फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की
बाबा नीम करोली के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित आध्यात्मिक फिल्म ‘हन ...
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
