09 दिसंबर को ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज होगी तापसी पन्नू की फिल्म ब्लर
बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू की आने वाली फिल्म ब्लर ओटीटी प्लेटफार्म जी5 पर 09 दिसंबर को रिलीज होगी। तापसी पन्नू की फिल्म ब्लर साइकोलॉजीकल थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन अजय बहल ने किया है। तापसी ने मोशन पोस्टर के साथ फिल्म की रिलीज डेट की जानकारी दी है। ब्लर तापसी की पहली होम प्रोडक्शन फिल्म है और इसका निर्माण उनके प्रोडक्शन हाउस आउटसाइडर्स फिल्म्स ने किया है। तापसी पन्नू के साथ गुलशन देवैया इस फिल्म में लीड रोल में नजर आएंगे। ब्लर 09 दिसम्बर को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर स्ट्रीम की जाएगी। फिल्म के मोशन पोस्टर के साथ लिखा गया है कि आंखों को जो दिखता है, उससे कहीं ज्यादा होता है। तापसी पन्नू ने फिल्म ब्लर में ऐसी लड़की का किरदार निभा रही हैं, जो अपनी जुड़वां बहन की मौत के कारण की खोज में जुटी हुई है, लेकिन उसकी नजर धीरे-धीरे कमजोर हो रही है।
Similar Post
-
फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की
बाबा नीम करोली के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित आध्यात्मिक फिल्म ‘हन ...
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
