हर तरह का किरदार निभाना चाहती है भूमि पेडनेकर
बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर फिल्मों में हर तरह का किरदार निभाना चाहती है। भूमि पेडनेकर का कहना है कि उन्हें खुद को एक सांचे में ढालना पसंद नहीं है। यही वजह है कि वह अपने किरदारों के साथ लगातार प्रयोग करती रही हैं। उन्होंने कहा, मैं सच में रोमांचित हूं कि फिल्म मेकर्स महसूस करते हैं कि मैं अपने रोल के लिए कड़ी मेहनत कर सकती हूं और किसी भी भूमिका को निभाने के लिए अपनी सीमाओं से आगे जाने की हिम्मत रखती हूं। मेरे लिए यह मेरे काम और एक कलाकार के रूप में मेरे कौशल के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि है। भूमि पेडनेकर ने कहा, फिल्म गोविंदा नाम मेरा में भी मैं दर्शकों की कसौटी पर खरा उतरने के लिए कुछ अलग करने का प्रयास कर रही हूं। मैं अपनी हर फिल्म के साथ स्टीरियोटाइप और परंपरागत छवि को बदलने की कोशिश कर रही हूं। मुझे एक सांचे में ढाले जाने से नफरत है। मुझे चुनौतियों का सामना करना पसंद है।
Similar Post
-
पुलिस कार्रवाई के बाद छात्रों के समर्थन में उतरे अरिजीत सिंह, बोले- हर चीज याद रखी जाएगी
गायक अरिजीत सिंह ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन ...
-
प्रभास बने देश के सबसे पसंदीदा स्टार
पैन-इंडिया सुपरस्टार प्रभास ने एक बार फिर अपनी लोकप्रियता का परचम ल ...
-
'भाई तेरा सुपरस्टार' का 'आंखों से तूने 2.0' गाना रिलीज
अभिनेता राघव जुयाल स्टारर फिल्म 'भाई तेरा सुपस्टार' का नया गाना ...
