कंट्री माफिया में रवि का लुक देख दीवाने हुए फैंस
पाॅपुलर भोजपुरी एक्टर रवि किशन की वेब सीरीज कंट्री माफिया ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर दी गई हैं। उत्तर - प्रदेश और बिहार के शराब माफिया पर आधारित इस स्टोरी के लेखक संजय़ मासूम है जो अपनी लेखन कला का कौशल आश्रम जैसी वेब सीरीज में भी दिखाते हुए दिखाई दे चुके है। जिनकी लेखनी को सभी के द्वारा सराहा जा चुका है। कहानी शुरू होते ही रफ्तार पकड़ लेती है और सभी किरदार भी सामने आ चुके है। इस वेब सीरीज के लीड रोल में रवि किशन और सौंदर्या है जो भाई बहन के किरदार में दिखाई दे रहे हैं। दोनों भाई बहन सिविल सेवा में जाकर देश की सेवा करने की चाह रखते हैं लेकिन वक़्त का पहिया कुछ ऐसा घूमता है कि वे खुद ही कानून को हाथ में लेने को मजबूर हो चुके है। भाई का संस्कृत उच्चारण कमजोर है लेकिन फिर भी वह अपनी बहन को संस्कृत का श्लोक बोलकर ल्क्ष्य से न भटकने की सलाह भी दे रहे है ।
इसके बाद मारकाट के सीन नजर आतें हैं। वहीं कहानी में एक बाबा भी हैं जो राजनीति को अपने हाथों में रखतें हैं दर्शकों को वेब सिरीज देखते समय़ मिर्जापुर की य़ाद भी आ सकती है, क्योंकि माहौल कुछ-कुछ मिर्जापुर से मेल खाता है। कुल मिलाकर बात करें यह सीरीज पूरी तरह रवि किशन की एक्टिंग पर ही टिकी हुई नजर आती है। कलाकारों की जल्दबाजी साफतौर से स्क्रीन पर नजर आती है। कुल मिलाकर बात करें तो आजकल के मॉडर्न दर्शकों को अब इन विषय में ज्यादा रुचि नहीं रही है। उनकी पसंद पर खरा उतरनरे लिए कहानी कुछ हटकर होना जरुरी है।
हाल ही में रवि किशन ने एक इंटरव्य़ूह में इस पर बात करते हुए बोला कि यह माफिया आधारित एक बेहद ही रोचक स्टोरी पर आधारित है जो दर्शको को खुद से जोड़ने में कामयाब होगी और वे इसे अपना खूुब सारा प्यार देने वाले है। वेब सिरीज की शूटिंग के बारे में बात करते हुए वे कहते हैं कि मेरे ऑफस्क्रीन और ओनस्क्रीन का एक्सपीरियंस बहुत अच्छा रहा। सेट के कास्ट और क्रू ने भी मेरा बहुत सहयोग किया। इनके साथ काम करने का अनुभव बहुत यादगार रहने वाले है। रवि किशन स्टारर इस वेब सिरीज को जी 5 ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखा जा सकता है।
Similar Post
-
‘धुरंधर’ के दोनों पार्ट ने World Wide कमाए 3000 करोड़
रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर-2’ ने मिलकर दुनिय ...
-
सुनील शेट्टी ने की अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ की तारीफ
‘भूत बंगला’ के ऐलान ने पहले ही सबको एक्साइटेड कर दिया था, और अब ...
-
“टॉक्सिक कोई टाइपिकल गैंगस्टर कहानी नहीं है,” इसे बताया एक लेयर्ड साइकोलॉजिकल ड्रामा- यश
जब सिनेमा कॉन 2026 में लास वेगास में इंडियन सिनेमा ने ग्लोबल स्टेज पर अ ...
