रितेश देशमुख- जेनेलिया देशमुख की फिल्म मिस्टर मम्मी का टाइटल ट्रैक रिलीज
बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख और जेनेलिया देशमुख स्टारर मिस्टर मम्मी का टाइटल ट्रैक रिलीज हो गया है। टी सीरीज द्वारा प्रस्तुत मिस्टर मम्मी हेक्टिक सिनेमा प्रोडक्शन और बाउंड स्क्रिप्ट पिक्चर्स लिमिटेड प्रोडक्शन की फिल्म है, जिसमें रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा लीड रोल में नजर आएंगे।इस फिल्म का टाइटल ट्रैक रिलीज हो गया है।कुमार द्वारा दिए गए इस म्यूजिक ट्रैक के बोल स्नेहा खानवलकर ने लिखे हैं। यह गाना अमित गुप्ता, हरजोत कौर, स्नेहा खानवलकर द्वारा स्वरबद्ध किया गया है। शाद अली द्वारा निर्देशित 'मिस्टर मम्मी' टी-सीरीज, शिव अनंत और शाद अली द्वारा निर्मित है। इस फिल्म की कहानी एक ऐसे कपल के इर्द गिर्द घूमती है, जिनकी सोच बच्चे की बात आने पर एक दूसरे से बिलकुल अलग हो जाती है। यह फिल्म 18 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Similar Post
-
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी में शंकर महादेवन भी देंगे प्रस्तुति
मशहूर संगीतकार और गायक शंकर महादेवन कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग ...
-
11 अगस्त को आएगा मिर्ज़ापुर: दि मूवी का ट्रेलर
लोकप्रिय वेब सीरीज मिर्ज़ापुर के बड़े पर्दे के रूपांतरण मिर्ज़ापु ...
-
टाइगर श्रॉफ रेमो डिसूज़ा की फिल्म में नजर आएंगे
अभिनेता टाइगर श्रॉफ कोरियोग्राफर से फिल्मकार बने रेमो डिसूजा के न ...
