वरुण धवन- कृति सैनन की फिल्म भेड़िया का गाना 'जंगल में कांड’ रिलीज
बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन और कृति सैनन की आने वाली फिल्म 'भेड़िया' का गाना 'जंगल में कांड' रिलीज़ हो गया है। जंगल में कांड' गाना को सचिन-जिगर द्वारा कंपोज किया गया है, जिसे विशाल ददलानी, सुखविंदर सिंह, सिद्धार्थ बसरूर और सचिन-जिगर ने अपनी आवाज दी है और अमिताभ भट्टाचार्य ने इस गाने के बोल लिखे हैं। सचिन-जिगर ने कहा, ''जंगल में कांड के साथ, हमने ट्राइबल डांस म्यूजिक को मजेदार तरीके से प्रजेंट करने की कोशिश की है। विशाल ददलानी और सुखविंदर सिंह की सारी देसी एनर्जी के साथ, हम उम्मीद कर सकते हैं कि दर्शक 'ठुमकेश्वरी' के बाद भी इस गाने पर भी नाचेंगे। अमर कौशिक के निर्देशन में बनीं 'भेड़िया' एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है और यह 25 नवंबर, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।
Similar Post
-
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी में शंकर महादेवन भी देंगे प्रस्तुति
मशहूर संगीतकार और गायक शंकर महादेवन कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग ...
-
11 अगस्त को आएगा मिर्ज़ापुर: दि मूवी का ट्रेलर
लोकप्रिय वेब सीरीज मिर्ज़ापुर के बड़े पर्दे के रूपांतरण मिर्ज़ापु ...
-
टाइगर श्रॉफ रेमो डिसूज़ा की फिल्म में नजर आएंगे
अभिनेता टाइगर श्रॉफ कोरियोग्राफर से फिल्मकार बने रेमो डिसूजा के न ...
