अक्षय संग रामचरण ने किये 'तू चीज बड़ी है मस्त-मस्त' गाने पर धमाकेदार मूव्स
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार को अक्सर धमाका करते हुए देखा जाता है। वह अपने डांस से सभी का दिल जीत लेते हैं। हालाँकि हाल ही में वह साउथ फिल्मों के सुपरस्टार, राम चरण के साथ एक मंच पर नज़र आएं। अब उस दौरान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जी दरअसल इस वीडियो में राम चरण ने अक्षय कुमार की सुपरहिट फिल्म 'मोहरा' के पॉपुलर गाने 'तू चीज बड़ी है मस्त' पर जमकर डांस किया।
दोनों का डांस अब वायरल हो रहा है। जी दरअसल अक्षय कुमार और राम चरण का ये डांस वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रहा हैं। आप देख सकते हैं 'तू चीज बड़ी है मस्त-मस्त' गाने पर राम चरण और अक्षय कुमार ने शानदार डांस मूव्स दिखाए। केवल यही नहीं बल्कि इन दोनों स्टार्स ने टॉलीवुड गाने पर भी जोरदार डांस किया जिस पर जमकर तालियां भी बजीं। आप देख सकते हैं इस वीडियो में दोनों के साथ नज़र आते हैं। फिलहाल फैंस ने राम चरण और अक्षय कुमार से फिल्मों में एकसाथ काम करने के लिए मांग करना शुरू कर दी है। आपको यह भी बता दें ये दोनों ही स्टार अपनी-अपनी इंडस्ट्री के दिग्गज हैं और अगर किसी फिल्म में इनकी जोड़ी बनती है, तो फिल्म का सुपरहिट होना तय है।
आप सभी को यह भी बता दें, अक्षय इन दिनों 'हेरा फेरी 3' को लेकर सुर्ख़ियों में हैं और इस फिल्म के हाथ से निकलने पर उन्होंने दर्द भी ज़ाहिर किया है। जी दरअसल उन्होंने इस बात पर भी गुस्सा जाहिर किया कि लोग उनके सोने, उठने और काम करने के समय को लेकर इतना कमेंट क्यों करते हैं। अब अगर हम काम के बारे में बात करें तो अक्षय कुमार जल्द 'सेल्फी', 'ओह माई गॉड 2', 'एन एक्शन हीरो' और 'कैप्सूल गिल' जैसी फिल्मों में दिखाई देंगे।
Similar Post
-
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी में शंकर महादेवन भी देंगे प्रस्तुति
मशहूर संगीतकार और गायक शंकर महादेवन कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग ...
-
11 अगस्त को आएगा मिर्ज़ापुर: दि मूवी का ट्रेलर
लोकप्रिय वेब सीरीज मिर्ज़ापुर के बड़े पर्दे के रूपांतरण मिर्ज़ापु ...
-
टाइगर श्रॉफ रेमो डिसूज़ा की फिल्म में नजर आएंगे
अभिनेता टाइगर श्रॉफ कोरियोग्राफर से फिल्मकार बने रेमो डिसूजा के न ...
