दिल्ली में हेरोइन के साथ नाइजीरियाई गिरफ्तार
नई दिल्ली, रविवार, 13 नवंबर 2022। दिल्ली पुलिस ने 36 वर्षीय नाइजीरियाई नागरिक के पास से 50 ग्राम हेरोइन जब्त करने के बाद उसे गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह जानकारी रविवार को दी। पुलिस उपायुक्त (द्वारका) हर्षवर्धन ने कहा, “शुक्रवार को हमें एक मादक पदार्थ तस्कर के बारे में सूचना मिली, जो एम ब्लॉक, मोहन गार्डन में आ रहा था। वह एक विदेशी नागरिक था।’’ हर्षवर्धन ने कहा कि जाल बिछाकर रात करीब 11.45 बजे आरोपी ओबिन्ना को पकड़ लिया गया। डीसीपी ने कहा कि स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Similar Post
-
अहमदाबाद पुलिस ने देश में अवैध रूप से रह रहे 166 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा
अहमदाबाद, बुधवार, 03 जून 2026। गुजरात की अहमदाबाद पुलिस ने लगभग 3 ...
-
एसआईआर का इस्तेमाल वंचित भारतीयों का एक स्थाई वर्ग बनाने के लिए किया जाएगा : ओवैसी
हैदराबाद, बुधवार, 03 जून 2026। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस ...
-
केरल के 12 जिलों में हृदयाघात इकाइयां बनेंगी तथा सभी जिला अस्पतालों में पुनर्वास केंद्र शुरू हुए:मंत्री
तिरुवनंतपुरम, बुधवार, 03 जून 2026। केरल के स्वास्थ्य मंत्री के ...
