बिगड़ी बात बनाने के साथ जीवन संवारने में ऐसे मदद करता है पान
धार्मिक ग्रंथों के अनुसार पान को बहुत पवित्र और शुभ माना जाता है। यहां तक कि पूजा-पाठ के दौरान भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। शास्त्रों में तो यह तक लिखा गया है कि पान के कुछ खास टोटके या उपाय किए जाएं तो जीवन में सुख–शांति और समृद्धि लाई जा सकती है। जीवन में सब कुछ अच्छा चलता रहे और शुभता बनी रहे इसके लिए मंगलवार या शनिवार को हनुमानजी के एक पान जिसमे कत्था, गुलकंद, सौंफ, खोपरे का बूरा और सुमन कतरी आदि सामग्री हो चढ़ाएं। अगर सात सप्ताह तक कोई भी जातक इस प्रयोग को करे तो उसे हनुमानजी की कृपा मिलती है और हर समस्या दूर होती चली जाती है।
अगर आपके घर में आर्थिक तंगी चल रही हो, व्यवसाय में लगातार घाटा हो रहा हो तो ऐसे में घर के प्रत्येक सदस्य को होलिका दहन में देशी घी में भिगोई हुई दो लौंग, एक बताशा और एक पान का पत्ता अवश्य चढ़ाना चाहिए। इसके बाद होली की ग्यारह परिक्रमा करते हुए सूखे नारियल की आहुति देनी चाहिए। ऐसा करने से घर की आर्थिक तंगी खत्म होती है और घऱ मे सुख शांति बनी रहती है। यदि आपका कोई काम पूरा होने से पहले ही अटक जाता हो या ऐन मौके पर आपका काम खराब हो जाता है तो जातक को रविवार को एक पान का पत्ता लेकर घर से बाहर निकलना चाहिए। दो महीने तक यह प्रयोग करने से रुके हुए सभी कार्य संपन्न होना शुरू हो जाएंगे। होने वाले जीवनसाथी को अपने प्रति आकर्षित करने के लिए पान के पत्ते की जड़ को घिसकर तिलक लगाएं। ऐसा करने से विवाह के लिए देखने आए लोग मोहित हो जाएंगे और आपका विवाह पक्का हो जाएगा।
Similar Post
-
मलयालम नव वर्ष की शुरुआत के साथ शबरिमला मंदिर श्रद्धालुओं के लिए खुला
शबरिमला (केरल), सोमवार, 17 अगस्त 2026। ‘चिंगम’ महीने और मलयाल ...
-
श्री अमरनाथ यात्रा के 5,300 से ज़्यादा तीर्थयात्रियों का नया जत्था जम्मू से हुआ रवाना
जम्मू, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। श्री अमरनाथ यात्रा के 5,300 से ज़्या ...
-
लगभग 5,000 अमरनाथ यात्रियों का तीसरा जत्था जम्मू से कश्मीर रवाना
जम्मू, शनिवार, 04 जुलाई 2026। अमरनाथ की वार्षिक यात्रा में शामि ...
