दारिद्रयदहन शिवस्त्रोत का करें जाप, कैसी भी हो दरिद्रता, होगी दूर
पैसों की कमी, आलस्य, बुरी आदतों से और आत्मविश्वास में कमी होने से व्यक्ति दरिद्र बन जाता है। धन की कमी होने के कारण ही व्यक्ति को जीवनभर अपमान और उपेक्षा का सामना करना पड़ता हैं। ऐसे में महादेव की पूजा-अर्चना और विशेषकर दारिद्रयदहन शिवस्त्रोत का जाप करने से कैसी भी दरिद्रता दूर हो जाती है-
विचारों की दरिद्रता को तथा धन की दरिद्रता को दूर करने के लिए शास्त्रों में शिवस्त्रोत को बहुत ही शुभ माना गया हैं। दारिद्रयदहन शिवस्त्रोत के मन्त्रों के द्वारा शिव का स्मरण करना बहुत ही लाभदायक होता हैं। शिव की भक्ति करने से मनुष्य जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं।
दारिद्रयदहन शिवस्त्रोत को करने से मनुष्य के जीवन से दरिद्रता भी दूर हो जाती है। दरिद्रयदहन शिवस्त्रोत को करने के लिए माह का प्रत्येक सोमवार शुभ होता हैं। इसके आलावा इस स्त्रोत को आप प्रत्येक माह की प्रदोष चतुर्दशी, अमावस्या या पूर्णिमा की शाम को भी कर सकते हैं। शिव की उपासना करने के लिए रात्रि का समय बहुत ही शुभ होता हैं।
शास्त्रों के अनुसार इस स्त्रोत को इन दिनों में से किसी एक दिन को करने से व्यक्ति की धन की कामना पूरी हो जाती हैं। शिवस्त्रोत को करने से व्यक्ति का जीवन में सुखमय व्यतीत होता हैं। दारिद्रयदहन शिवस्त्रोत का पाठ करने से व्यक्ति को धन की प्राप्ति एवं अच्छे रोजगार की प्राप्ति होती हैं। इस स्त्रोत को करने से व्यक्ति के जीवन में सुख – शांति बनी रहती हैं।
शिवस्त्रोत के मन्त्रों का उच्चारण करने से सौभाग्य और विवाह से जुडी सभी मनोकामनाएं भी जल्दी पूर्ण हो जाती हैं इसलिए हमें शिव स्त्रोत का अवश्य स्मरण करना चाहिए।
Similar Post
-
मलयालम नव वर्ष की शुरुआत के साथ शबरिमला मंदिर श्रद्धालुओं के लिए खुला
शबरिमला (केरल), सोमवार, 17 अगस्त 2026। ‘चिंगम’ महीने और मलयाल ...
-
श्री अमरनाथ यात्रा के 5,300 से ज़्यादा तीर्थयात्रियों का नया जत्था जम्मू से हुआ रवाना
जम्मू, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। श्री अमरनाथ यात्रा के 5,300 से ज़्या ...
-
लगभग 5,000 अमरनाथ यात्रियों का तीसरा जत्था जम्मू से कश्मीर रवाना
जम्मू, शनिवार, 04 जुलाई 2026। अमरनाथ की वार्षिक यात्रा में शामि ...
