एक्शन मोड में नजर आए आयुष्मान खुराना, रिलीज हुआ An Action Hero का ट्रेलर
बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना को अक्सर चर्चाओं में देखा जाता है। वह अपने अभिनय से सभी का दिल जीत लेते हैं और इसी के चलते वह अक्सर चर्चा में भी बने रहते हैं। आपको बता दें कि एक्टर इन दिनों अपनी फिल्म एन एक्शन हीरो को लेकर काफी सुर्खियों में हैं और अब इसी फिल्म का ट्रेलर सामने आ गया है। आप देख सकते हैं सामने आए फिल्म के ट्रेलर में अभिनेता एक्शन हीरो के किरदार में नजर आ रहे हैं। जी हाँ और इसी के साथ ही वह शानदार अभिनय और दमदार एक्शन मोड में भी दिखाई दे रहे हैं। आप देख सकते हैं फिल्म का ट्रेलर बेहतरीन और यह फिल्म सस्पेंस और थ्रिल से भरी होने वाली है। जी दरअसल इससे कुछ दिनों पहले ही फिल्म का फर्स्ट लुक जारी किया गया था। उस समय फिल्म के ऑफिशियल पोस्टर में अभिनेता काफी अलग अंदाज में नजर आ रहे थे। उस दौरान एक्टर हाथ में गन पकड़े एक्शन अवतार में काफी धासूं लग रहे थे।
जी हाँ और फैंस आयुष्मान का वह लुक देखकर दीवाने हो गए थे। अब अगर हम फिल्म की बात करें तो आयुष्मान खुराना और जयदीप अहलावत स्टारर यह फिल्म दो दिसंबर को रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। कलर येलो प्रोडक्शन और टी सीरीज के बैनर तले बनी आनंद एल राय, भूषण कुमार और कृष्ण कुमार द्वारा निर्मित इस फिल्म का निर्देशन अनिरुद्ध अय्यर द्वारा किया जा रहा है। फिल्म में पहली बार आयुष्मान एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं और उनकी इस अवतार में देखकर फैंस बहुत खुश होने वाले हैं।
Similar Post
-
सामंथा रुथ प्रभु की ‘माँ इंटी बंगारम’ हिंदी में सोनी लिव पर स्ट्रीम
अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु की एक्शन और ड्रामा से भरपूर फिल्म मा इंट ...
-
एजुकेशन सिस्टम ऐसा हो कि हर बच्चा को अच्छी शिक्षा का मौका मिले : भूमि पेडनेकर
डॉ. अश्विन फर्नांडिस ने पैक्ट फाउंडेशन के स्थापना दिवस समारोह और गो ...
-
प्यार के एक नजरिए को दिखाता है 'रात कालिया' सॉन्ग : शहजान पद्मसी
दक्षिण भारतीय अभिनेत्री शहजान पद्मसी ने गाना 'रात कालिया' से गाय ...
