रवि किशन ने महादेव का गोरखपुर की शूटिंग शुरू की
भोजपुरी सिनेमा के मेगा स्टार और सांसद रवि किशन ने अपनी पैन इंडिया फिल्म महादेव का गोरखपुर की शूटिंग शुरू कर दी है। रवि किशन एक पैन इंडिया फिल्म महादेव का गोरखपुर लेकर आ रहे हैं।रवि किशन ने इस फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज किया। पोस्टर पर रवि साधु के गेटअप में हाथ में त्रिशूल थामे नजर आ रहे हैं। पास में नंदी को दिखाया गया है। पृष्ठभूमि में भगवान शंकर की मुखाकृति नजर आ रही है। महादेव का गोरखपुर का निर्देशन राजेश मोहनन कर रहे हैं। यह फिल्म भोजपुरी,हिंदी ,तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में 2023 में रिलीज होगी।
रवि किशन ने इंस्टाग्राम पर मोशन पोस्टर शेयर कर लिखा, भोजपुरी से अपनी पहली पैन इंडिया फिल्म, जो 6 भाषाओं में रिलीज होगी, फर्स्ट लुक मोशन पोस्टर शेयर करके बहुत प्रसन्नता हो रही है। आपका सपोर्ट और आशीर्वाद चाहिए। हर हर महादेव। फिल्म महादेव का गोरखपुर में रवि किशन, प्रमोद पाठक , लाल, राजश्री पोनप्पा , किशोर ,मानसी सहगल, सुशील सिंह, विनीत विशाल, रविशंकर खरे की अहम भूमिका है।निर्माता प्रीतेश शाह और सलिल शंकरन हैं। फिल्म की कहानी सनारायन ने लिखी है। डीओपी अरविंद सिंह एवं फिल्म में संगीत अगम अग्रवाल ने दिया है।
Similar Post
-
सामंथा रुथ प्रभु की ‘माँ इंटी बंगारम’ हिंदी में सोनी लिव पर स्ट्रीम
अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु की एक्शन और ड्रामा से भरपूर फिल्म मा इंट ...
-
एजुकेशन सिस्टम ऐसा हो कि हर बच्चा को अच्छी शिक्षा का मौका मिले : भूमि पेडनेकर
डॉ. अश्विन फर्नांडिस ने पैक्ट फाउंडेशन के स्थापना दिवस समारोह और गो ...
-
प्यार के एक नजरिए को दिखाता है 'रात कालिया' सॉन्ग : शहजान पद्मसी
दक्षिण भारतीय अभिनेत्री शहजान पद्मसी ने गाना 'रात कालिया' से गाय ...
