बनाएं ''पनीर काली मिर्च''

img

सामग्री-

  • पनीर – 250 ग्राम
  • क्रीम – 1/2 कप
  • दूध – 2 टेबलस्पून
  • प्याज – 1
  • काजू – 1/4 कप
  • लहसुन – 4 कली
  • अदरक कटा – 1 टी स्पून
  • हल्दी – 1/4 टी स्पून
  • गरम मसाला – 1/2 टी स्पून
  • काली मिर्च दरदरी पिसी – 2 टी स्पून
  • तेल – 2 टेबलस्पून
  • नमक – स्वादानुसार

पनीर काली मिर्च बनाने की विधि- पनीर काली मिर्च बनाने के लिए सबसे पहले पनीर के चौकोर टुकड़े काटकर एक बाउल में रख दें। अब मिक्सर जार में प्याज के टुकड़े, काजू, लहसुन और अदरक डालकर उन्हें ग्राइंड कर लें और उनका पेस्ट तैयार कर लें। अब पेस्ट को एक बाउल में निकालकर अलग रख दें। अब एक नॉनस्टिक पैन को मीडियम आंच पर गर्म करें और एक चम्मच तेल डाल दें। तेल गर्म होने के बाद उसमें पनीर के टुकड़े डालकर सुनहरा होने तक फ्राई कर लें। अब आप एक कड़ाही में तेल डालकर उसे गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें प्याज-काजू का तैयार पेस्ट डालकर 2-3 मिनट तक भूनें। इसके बाद पेस्ट में क्रीम और दूध डालकर बड़ी चम्मच की मदद से अच्छी तरह से मिक्स कर दें। अब इसमें हल्दी, गरम मसाला और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छे से मिलाएं और ग्रेवी को 2-3 मिनट और पकने दें।

इसके बाद थोड़ा सा पानी डालकर एक मिनट और पकाएं। इसके बाद आप ग्रेवी में दरदरी पिसी काली मिर्च और फ्राइड पनीर डालकर चम्मच की मदद से सारी सामग्रियों को आपस में अच्छे से मिलाएं। इसके बाद सब्जी को 5 मिनट तक और पकने दें। इसके बाद गैस बंद कर सब्जी को एक बाउल में निकालकर रख दें। अब एक तड़का पैन लें और उसमें थोड़ा सा तेल डालकर लहसुन डालें और पकाएं। इस तड़के को सब्जी में डालकर मिक्स करें और ऊपर से थोड़ी सी काली मिर्च छिड़क दें। लीजिये स्वादिष्ट पनीर काली मिर्च की सब्जी तैयार है।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement