बनाएं ''पालक इडली''

img

सामग्री-

  • सूजी (रवा)- 1 कप
  • पालक कटी- 2 कप
  • चना दाल- 1 टेबलस्पून
  • काजू- 1 टेबलस्पून
  • अदरक कटा- 1 टी स्पून
  • हरी मिर्च- 2
  • जीरा- 1 टी स्पून
  • खाने वाला सोडा- 1/4 टी स्पून
  • देसी घी-1 टेबलस्पून
  • नमक-स्वादानुसार
  • गाजर कद्दूकस- 1/3 कप
  • दही- 1 कप
  • राई- 1 टी स्पून
  • उड़द दाल- 1 टेबलस्पून

पालक इडली बनाने की विधि- 

  • पालक इडली बनाने के लिए सबसे पहले पालक को अच्छी तरह साफ करके धो लें। इसके बाद पालक के डंठल तोड़कर उन्हें बारीक काट लें। अब एक कड़ाही में आधा टेबलस्पून घी डालकर उसे मीडियम आंच पर पिघला कर उसमें राई डालें। जब राई चटकने लगे तो उसमें उड़द की दाल, चना दाल और काजू डालकर तीनों चीजों को अच्छी तरह से भून लें। अब इसमें कद्दूकस किया हुआ गाजर डालकर 2 मिनट तक और भूनें। अब कड़ाही में 1 कप रवा डालकर अच्छे से मिक्स करने के बाद 2-3 मिनट तक भूनने के बाद एक बड़े बर्तन में निकालकर इसमें दही डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर दें।
  • इसके बाद 10 मिनट के लिए इस मिश्रण को ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाद कड़ाही में आधा टेबलस्पून घी गर्म करके इसमें जीरा, अदरक, हरी मिर्च डालकर 30 सेकंड तक भूनने के बाद पालक डालकर इसे अच्छे से मिलाकर भूनें। इसके बाद गैस बंद करके और मिश्रण को ठंडा होने के लिए रख दें। जब मिश्रण ठंडा हो जाए तो इसे मिक्सर जार में डालकर एक तिहाई कप पानी मिलाकर बारीक पीसकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इस स्मूद पेस्ट को सूजी के मिश्रण में डालकर मिक्स करें। चम्मच से इस मिश्रण को अच्छी तरह से मिलाने के बाद खाने वाला सोडा और स्वादानुसार नमक भी मिला दें।
  • अब इडली पॉट लें और उसके सारे खानों में घी लगाकर चिकना करके इडली मिश्रण डालकर ढक्कन लगा दें और 15 मिनट तक तेज आंच पर इडली को पकने दें। पालक इडली तैयार होने के बाद एक बर्तन में निकालें। पालक इडली को नारियल चटनी या हरी चटनी के साथ सर्व करें।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement