प्रियंका चोपड़ा की फिल्म लव अगेन का फर्स्ट लुक रिलीज
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की आने वाली हॉलीवुड फिल्म लव अगेन का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म लव अगेन का फर्स्ट लुक रिवील किया है। फर्स्ट लुक के साथ प्रियंका ने फिल्म की नई रिलीज डेट भी अनाउंस की है। यह फिल्म 12 मई 2023 को रिलीज होगी।इस फिल्म में प्रियंका के साथ सैम ह्यूगन की मुख्य भूमिका है। प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म लव अगेन का फर्स्ट लुक रिवील करते हुए कहा, ''लव अगेन मूवी 12 मई को दुनिया भर में रिलीज होगी। जो लोग भी मुझे जानते हैं, उन्हें पता है कि मैं सलीन डियोन को किस हद तक पसंद करती हूं। मुझे यह बताते हुए प्राउड फील हो रहा है कि हमारी फिल्म का म्यूजिक उनका होगा। जिम स्ट्राउज के निर्देशन में बनी फिल्म लव अगेन में प्रियंका चोपड़ा और सैम ह्यूगन के अलावा रसेल टोवे, स्टीव ओरम, लीडिया वेस्ट, सीलिया इमरी और सोफिया बार्कले मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
Similar Post
-
सामंथा रुथ प्रभु की ‘माँ इंटी बंगारम’ हिंदी में सोनी लिव पर स्ट्रीम
अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु की एक्शन और ड्रामा से भरपूर फिल्म मा इंट ...
-
एजुकेशन सिस्टम ऐसा हो कि हर बच्चा को अच्छी शिक्षा का मौका मिले : भूमि पेडनेकर
डॉ. अश्विन फर्नांडिस ने पैक्ट फाउंडेशन के स्थापना दिवस समारोह और गो ...
-
प्यार के एक नजरिए को दिखाता है 'रात कालिया' सॉन्ग : शहजान पद्मसी
दक्षिण भारतीय अभिनेत्री शहजान पद्मसी ने गाना 'रात कालिया' से गाय ...
