रिलीज हुआ 'अवतार द वे ऑफ वाटर' का ट्रेलर
हॉलीवुड फिल्म ‘अवतार’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी और अब पहले पार्ट के बाद इसके दूसरे पार्ट ‘अवतार: द वे ऑफ वाटर’ का फैंस को काफी इंतजार है। जी हाँ और अब इस फिल्म का ट्रेलर आ गया है और इस ट्रेलर ने पर्दे पर आते तहलका मचा दिया है। ये ट्रेलर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जी दरअसल ‘अवतार’ फिल्म के ट्रेलर को यूट्यूब पर जारी किया गया है। आप देख सकते हैं ट्रेलर की शुरुआत समंदर से होती हैं जिसके जरिए समझ आ रहा है कि इस बार फिल्म में पानी की अलग दुनिया लोगों को पर्दे पर दिखाई जाएगी।
इस फिल्म का ट्रेलर अवतार के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर भी शेयर किया गया है। आप देख सकते हैं इसमें पैंडोरा की दुनिया की झलक देखने को मिल रही हैं साथ ही शानदार विजुअल इफेक्ट्स भी दिखाई दे रहे हैं। जी दरअसल ‘अवतार’ फिल्म का ट्रेलर देख लोग जमकर रिएक्शन दे रहे है और अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। कई यूजर्स है जो इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आप सभी को यह भी बता दे, इस फिल्म का पहला पार्ट 13 साल पहले आया था जिसने पर्दे पर तहलका मचा दिया था और अब दूसरा पार्ट धमाका करने आ रहा है। ‘अवतार’ फिल्म 16 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है और इस फिल्म का निर्देशन ‘जेम्स कैमेरॉन’ ने किया है। इसके पहले पार्ट को भी ‘जेम्स कैमेरॉन’ ने ही बनाया था।
Similar Post
-
सामंथा रुथ प्रभु की ‘माँ इंटी बंगारम’ हिंदी में सोनी लिव पर स्ट्रीम
अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु की एक्शन और ड्रामा से भरपूर फिल्म मा इंट ...
-
एजुकेशन सिस्टम ऐसा हो कि हर बच्चा को अच्छी शिक्षा का मौका मिले : भूमि पेडनेकर
डॉ. अश्विन फर्नांडिस ने पैक्ट फाउंडेशन के स्थापना दिवस समारोह और गो ...
-
प्यार के एक नजरिए को दिखाता है 'रात कालिया' सॉन्ग : शहजान पद्मसी
दक्षिण भारतीय अभिनेत्री शहजान पद्मसी ने गाना 'रात कालिया' से गाय ...
