छठ पूजा पर करें ये खास उपाय, पूरी होगी हर मनोकामना
छठ पूजा का आरम्भ 28 अक्टूबर से नहाय खाय के साथ हो चूका है। वहीं, 29 अक्टूबर को दूसरा दिन यानी कि करना है। इस चार दिवसीय महापर्व के चलते माताएं अपनी संतान की दीर्घायु के लिए व्रत रखती हैं। ऐसी परम्परा है कि छठ पूजा में कुछ खास उपाय करने से घर में सुख-शांति आती है तथा संतान को बेहतर स्वास्थ्य के साथ दीर्घायु मिलती है।
भगवान सूर्य की तस्वीर:-
खरना वाले दिन प्रातः स्नान करने के पश्चात् पूर्व दिशा में मुख करके कुश के आसन पर बैठ जाएं। लकड़ी के पटरे पर सफेद कपड़ा बिछाकर उस पर भगवान सूर्य का फोटो को स्थापित करें। अब उनकी पूजा करते हुए उन्हें गुड़ का भोग लगाएं एवं लाल फूल चढ़ाएं।
अर्घ्य:-
छठ पर्व के दूसरे दिन सूर्य भगवान को अर्घ्य देने के पश्चात् गुड़ एवं कच्चे चावल को बहते जल में प्रवाहित करें। मान्यता है कि ऐसा करने से संतान को लंबी आयु प्राप्त होती है। वहीं, जहां आपने छठ की पूजा की है, वहां पर पूर्व दिशा की ओर मुख करके बैठें तथा रुद्राक्ष की माला से जाप करें।
तांबे का सिक्का:-
छठ के दिन तांबे का सिक्का या तांबे का चौकोर टुकड़ा बहते हुए जल में प्रवाहित करें। इसके साथ-साथ लाल कपड़े में गेहूं एवं गुड़ बांधकर दान करें। ऐसा करने से संतान के ऊपर से अशुभ प्रभाव दूर होते हैं तथा उनकी इच्छाए पूरी होती हैं।
Similar Post
-
माता वैष्णो देवी के दरबार में उमड़े श्रद्धालु, नवरात्र में 3.81 लाख से अधिक भक्तों ने किए दर्शन
जम्मू, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में ...
-
मलयालम नव वर्ष की शुरुआत के साथ शबरिमला मंदिर श्रद्धालुओं के लिए खुला
शबरिमला (केरल), सोमवार, 17 अगस्त 2026। ‘चिंगम’ महीने और मलयाल ...
-
श्री अमरनाथ यात्रा के 5,300 से ज़्यादा तीर्थयात्रियों का नया जत्था जम्मू से हुआ रवाना
जम्मू, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। श्री अमरनाथ यात्रा के 5,300 से ज़्या ...
