आयुष शर्मा की अनटाइटल्ड फिल्म का टीजर रिलीज
बॉलीवुड अभिनेता आयुष शर्मा की आने वाली फिल्म का टीजर रिलीज हो गया है। आयुष शर्मा की अनटाइटल्ड फिल्म का टीजर रिलीज हो गया है। एक मिनट 20 सेकेंड के इस टीजर में आयुष बेहद एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं। टीजर की शुरुआत आयुष से होती है। वह अंधेरे में बैठकर गिटार बजाते हुए नजर आते हैं। इतने में कई लोग हाथों में लेजर गन लिए हुए आयुष को घेर लेते हैं। वो लोग आयुष से उनकी आइडेंटिटी बताने के लिए उनका नाम पूंछते हैं। जिस पर आयुष जवाब देते हैं- पहचान की तो दिक्कत है। इसके बाद जबरदस्त गन फायरिंग शुरू हो जाती है, इतने में आयुष गन छीनकर एक्शन दिखाते हुए नजर आते हैं। सोशल मीडिया पर आयुष की इस फिल्म का टीजर काफी पसंद किया जा रहा है। आयुष ने टीजर लॉन्च करते हुए बताया एएस04 एक रोमांचक प्रोजेक्ट है। फिल्म का स्टाइल मेरे लिए नया है और मुझे इस फिल्म में काम करने में बहुत मजा आ रहा है। मैंने फिल्म में बहुत ही दिलचस्प किरदार निभाया है। मैं अपने इस रोल के लिए बेहद एक्साइटेड हूं।
Similar Post
-
दो महीने तक दर्द से जूझती रहीं सुमोना चक्रवर्ती, एंडोमेट्रियोसिस सर्जरी के बाद सुनाई आपबीती
टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री सुमोना चक्रवर्ती लंबे समय से सोशल मीडि ...
-
आमिर खान ने निजी समारोह में गौरी स्प्रैट के साथ शादी की
मुंबई, रविवार, 05 जुलाई 2026। अभिनेता आमिर खान रविवार को यहां अप ...
-
वेलकम टू दि जंगल ने कॉमेडी की बारीकियां सिखाईं : दिशा पाटनी
बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी का कहना है कि फिल्म वेलकम टू दि जंगल म ...
