नटी बिनोदिनी की बायोपिक में काम करेंगी कंगना रनौत
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत बंगाल की प्रतिष्ठित थिएटर सुपरस्टार में से एक नटी बिनोदिनी की बायोपिक में काम करती नजर आयेंगी। कंगना रनौत ने बताया है कि वह जल्द ही बंगाल की सबसे प्रतिष्ठित थिएटर सुपरस्टारों में से एक नटी बिनोदिनी की बायोपिक में काम करने जा रही हैं। इस प्रोजेक्ट को प्रकाश कपाड़िया ने लिखा है और इसको प्रदीप सरकार निर्देशित करेंगे। कंगना रनौत ने कहा, मैं प्रदीप सरकार जी की बड़ी फैन रही हूं और इस उनके साथ काम करने के इस अवसर को पाकर मैं बहुत खुश हूं। यह मेरा प्रकाश कपाड़िया जी के साथ पहला प्रोजेक्ट है और मैं इस देश के कुछ महानतम कलाकारों के साथ इस जर्नी का हिस्सा बनकर बहुत उत्साहित हूं। गौरतलब है कि नटी बिनोदिनी ने 12 साल की उम्र से थिएटर में एक्टिंग करना शुरू कर दिया था। उन्हें बंगाली थिएटर के पहले स्टार्स में गिना जाता है। उन्होंने अपने 11 साल के करियर में प्रमिला, सीता, द्रौपदी, राधा, आयशा, कैकेयी, मोती भाभी और कपालकुंडला सहित कई भूमिकाएं निभाईं थीं।
Similar Post
-
सामंथा रुथ प्रभु की ‘माँ इंटी बंगारम’ हिंदी में सोनी लिव पर स्ट्रीम
अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु की एक्शन और ड्रामा से भरपूर फिल्म मा इंट ...
-
एजुकेशन सिस्टम ऐसा हो कि हर बच्चा को अच्छी शिक्षा का मौका मिले : भूमि पेडनेकर
डॉ. अश्विन फर्नांडिस ने पैक्ट फाउंडेशन के स्थापना दिवस समारोह और गो ...
-
प्यार के एक नजरिए को दिखाता है 'रात कालिया' सॉन्ग : शहजान पद्मसी
दक्षिण भारतीय अभिनेत्री शहजान पद्मसी ने गाना 'रात कालिया' से गाय ...
