स्पोर्ट्स पर आधारित फिल्म क्रैक में नजर आयेंगे विद्युत जामवाल
बॉलीवुड अभिनेता विद्युत जामवाल स्पोर्ट्स पर आधारित फिल्म क्रैक में काम करते नजर आयेंगे। विद्युत जामवाल ने अपनी नयी फिल्म का एलान किया है। इस फिल्म का शीर्षक क्रैक- जीतेगा तो जीयेगा है।विद्युत जामवाल क्रैक का सह-निर्माण भी कर रहे हैं। फिल्म में विद्युत के साथ जैकलीन फर्नांडीज और अर्जुन रामपाल भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह स्पोर्ट्स् पर आधारित फिल्म है, जिसका निर्देशन आदित्य दत्त कर रहे हैं।क्रैक की शूटिंग पोलैंड में शुरू हो चुकी है। विद्युत जामवाल ने कहा कि इस वक्त जैसी परिस्थितियां हैं, हमें अपनी सीमाओं को लांघना होगा और ऐसा काम करना होगा, जो नया हो। इसीलिए हम एक्सट्रीम स्पोर्ट्स पर फिल्म क्रैक लेकर आ रहे हैं।
Similar Post
-
सामंथा रुथ प्रभु की ‘माँ इंटी बंगारम’ हिंदी में सोनी लिव पर स्ट्रीम
अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु की एक्शन और ड्रामा से भरपूर फिल्म मा इंट ...
-
एजुकेशन सिस्टम ऐसा हो कि हर बच्चा को अच्छी शिक्षा का मौका मिले : भूमि पेडनेकर
डॉ. अश्विन फर्नांडिस ने पैक्ट फाउंडेशन के स्थापना दिवस समारोह और गो ...
-
प्यार के एक नजरिए को दिखाता है 'रात कालिया' सॉन्ग : शहजान पद्मसी
दक्षिण भारतीय अभिनेत्री शहजान पद्मसी ने गाना 'रात कालिया' से गाय ...
