पहले करवाचौथ पर मौनी रॉय ने हाथों में बनाई शिव और पार्वती की छवि
बॉलीवुड में जूनून बनकर लोगों का दिल जीतने वाली टीवी की नागिन मौनी रॉय इन दिनों बहुत सुर्ख़ियों में है। जब से उन्होंने ब्रह्मास्त्र फिल्म में जूनून का किरदार निभाया है तब से लोग उनके दीवाने हो गए हैं लेकिन आज मौनी सोशल मीडिया पर करवाचौथ के चलते छाई हुई हैं। शादी के बाद मौनी रॉय आज अपना पहला करवाचौथ मना रही हैं। जी हाँ और इस खास मौके पर मौनी रॉय ने अपनी मेहंदी की तस्वीरें फैंस के साथ साझा की हैं। आप देख सकते हैं इन तस्वीरों में मौनी रॉय अपनी मेहंदी फ्लॉन्ट कर रही हैं। जी दरअसल मौनी रॉय की तस्वीरों को देखकर फैंस भी अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
कुछ लोग कह रहे हैं कि मेहंदी लगवाने के लिए मौनी रॉय ने कई घंटे घर पर बिताए हैं। आप देख सकते हैं मौनी रॉय ने पहले करवाचौथ पर अपने हाथ पर शिव और पार्वती की छवि बनवाई है। जी हाँ और मौनी रॉय कितनी बड़ी शिव भक्त है इस बात का सबूत उनका इंस्टाग्राम है। पहले करवाचौथ के मौके पर मौनी रॉय की सास ने उनके लिए सरगी भेजी है। जी हाँ और मौनी रॉय ने अपनी सरगी की फोटो फैंस के साथ शेयर की है। इस दौरान मौनी रॉय अपनी सास को धन्यवाद कहती नजर आईं। आपको बता दें कि कुछ समय पहले ही मौनी रॉय की फिल्म ब्रह्मास्त्र बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई है।
जी हाँ और इस फिल्म के हिट होते ही मौनी रॉय बॉलीवुड में छा गई हैं। अब लोग उनकी हर एक चीज पर नजर जमाये हुए हैं। करवाचौथ सेलीब्रेट करने से ठीक पहले ही मौनी रॉय मालदीव से वापस आई थीं और अब आज वह करवाचौथ मनाने जा रहीं हैं। मेहंदी लगवाने के बाद मौनी रॉय नई नवेली दुल्हन की तरह शरमाती नजर आईं। इस तस्वीर में मौनी रॉय पर्पल कलर का टॉप पहने दिख रही हैं जो आप देख सकते हैं। काम के बारे में बात करें तो जल्द मौनी एक बार फिर धमाका करने वाली हैं।
Similar Post
-
आयुष्मान ने साझा किया ‘साड़ी गली’ का नया वर्जऩ
बॉलीवुड अभिनेता-गायक आयुष्मान खुराना ने अपने सुपरहिट गाना ‘साड़ ...
-
मृणाल ठाकुर ने किए श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई गणपति के दर्शन
एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने हिंदी, मराठी और तेलुगु सिनेमा में अपनी दमदा ...
-
महाराजा म्यूजिक का नया गाना ‘तेरे बिना क्या है जीना’ रिलीज
महाराजा म्यूजक़ि ने अपना नया रोमांटिक गाना तेरे बिना क्या है जीना रि ...
