स्वतंत्र वीर सावरकर में काम करेंगी अंकिता लोखांडे
टीवी की जानीमानी अभिनेत्री अंकिता लोखांडे फिल्म स्वतंत्र वीर सावरकर में काम करती नजर आयेंगी। फिल्म स्वतंत्र वीर सावरकर में रणदीप हुड्डा की मुख्य भूमिका है।यह फिल्म वीर सावरकर के जीवन पर आधारित है। अंकिता 'स्वातंत्र वीर सावरकर' में काम करती नजर आयेंगी। अंकिता लोखांडे ने कहा, ''मुझे ऐसे चुनौतीपूर्ण और महत्वपूर्ण किरदार निभाना पसंद है जो न केवल कहानी को आगे ले जाते हैं, बल्कि दर्शकों पर भी प्रभाव छोड़ते हैं. स्वतंत्र वीर सावरकर एक ऐसी कहानी है, जिसे बताने की जरूरत है और मैं इससे जुड़कर खुश हूं। गौरतलब है कि 'स्वातंत्र वीर सावरकर' का निर्देशन रणदीप हुड्डा कर रहे हैं। इस फिल्म की अवधारणा संदीप सिंह ने की है, और इसे उत्कर्ष नैथानी और रणदीप हुड्डा ने लिखा है। फिल्म का निर्माण आनंद पंडित मोशन पिक्चर्स और लीजेंड स्टूडियो, निर्माता आनंद पंडित, संदीप सिंह और सैम खान कर रहे हैं।
Similar Post
-
सामंथा रुथ प्रभु की ‘माँ इंटी बंगारम’ हिंदी में सोनी लिव पर स्ट्रीम
अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु की एक्शन और ड्रामा से भरपूर फिल्म मा इंट ...
-
एजुकेशन सिस्टम ऐसा हो कि हर बच्चा को अच्छी शिक्षा का मौका मिले : भूमि पेडनेकर
डॉ. अश्विन फर्नांडिस ने पैक्ट फाउंडेशन के स्थापना दिवस समारोह और गो ...
-
प्यार के एक नजरिए को दिखाता है 'रात कालिया' सॉन्ग : शहजान पद्मसी
दक्षिण भारतीय अभिनेत्री शहजान पद्मसी ने गाना 'रात कालिया' से गाय ...
