चेहरे पर सफेद दाग से हैं परेशान तो काम आएँगे ये घरेलू नुस्खे

img

चेहरे से जुड़ी कई तरह की समस्याएं होती हैं जिनसे लोग परेशान रहते हैं और इनमे सबसे आम पिम्पल्स, दाग-धब्बे या फिर ड्राइनेस शामिल है।  यह ऐसी समस्याएं हैं जो काफी आम होती हैं। हालाँकि इन समस्याओं के अलावा काफी लोगों के चेहरे पर सफेद दाग और पैच हो जाते हैं। जी हाँ और उनको सहुआ कहा जाता है। यह स्किन पर एक तरह के फंगल इन्फेक्शन होते हैं जो की काफी समान्य परेशानियों में से एक है। इसके अलावा ये समस्या किसी प्रोडक्ट या खाने की चीज से होने वाली एलर्जी की वजह से हो सकता है।

जी दरअसल एक्सपर्ट्स के मुताबिक मछली खाने के बाद दूध पी लेने की वजह से चेहरे पर सफेद दाग हो सकते हैं। इन दागों को हटाने के लिए काफी पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। जी हाँ और इसके अलावा घरेलू उपायों की मदद भी ली जा सकती है। आज हम आपको उन्ही उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं।

  • एलोवेरा- एलोवेरा चेहरे पर सफेद धब्बे और पैच हटाने के लिए कारगर है। एलोवेरा में मॉइस्चराइजिंग एजेंट के गुण होते हैं जो नेचुरल तरीके से सूजन को कम करता है। जी हाँ और नियमित रूप से धब्बों पर ताजा एलोवेरा जेल लगाएं। आप हफ्ते में दो बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • नीम का तेल- सफ़ेद दाग और पैच को कम करने के लिए नीम का तेल फायदेमंद हो सकता है। जी हाँ, इसमें नेचुरल एंटी-फंगल हे गुण होते हैं। इससे स्किन सम्बंधित समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। नियमित रूप से नीम के तेल का इस्तेमाल चेहरे पर किया जा सकता है।
  • शहद- शहद में नेचुरल मॉइस्चराइजर होता है। जी हाँ और सीधे तौर पर शहद को चेहरे पर लगाने से नमी बरकरार रहती है। चेहरे के सफेद दाग और पैच पर लगाकर आधे घंटे के बाद धो लें।
  • तुलसी- तुलसी में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो स्किन में उपस्थित कीटाणुओं और गंदगी को साफ करने में मदद करती है। तुलसी के पत्तों की ड्रिंक बनाकर पी सकते हैं।
  • लाल मिट्टी- एक चम्मच अदरक और लाल मिट्टी को ब्लेंड करें और पेस्ट बना लें। पेस्ट सूखने के बाद इसे धो लें।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement