रितेश-जेनेलिया ने शेयर किया फनी वीडियो
बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख और उनकी पत्नी जेनेलिया डिसूजा ने सोशल मीडिया पर फनी वीडियो शेयर किया है। रितेश और जेनेलिया बॉलीवुड के चहेते कपल में शुमार किये जाते हैं।सोशल मीडिया पर दोनों अपने वीडियोज के जरिये फैंस को एंटरटेन करते रहते हैं। जेनेलिया ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर एक वीडियो शेयर किया है।वीडियो में जेनेलिया ने बताया है कि उन्हें रितेश के बारे में क्या पसंद है। वीडियो में रितेश पूछते हैं ,कि आप ने मुझमें ऐसा क्या देखा था, जो आप मुझसे शादी करने को तैयार हो गए?' इस पर जेनेलिया जवाब देती हैं कि- मैंने आपको अपनी बालकनी से कपड़े धोते और बर्तन धोते देखा था।
Similar Post
-
तापसी पन्नू ने ‘गांधारी’ की ग्लोबल कामयाबी पर तोड़ी चुप्पी
तापसी पन्नू की फिल्म ‘गांधारी’ ने वैश्विक स्तर पर शानदा ...
